Bhooth Bangla Hit Or Flop: पहले हफ़्ते में अक्षय की फ़ीस भर कमा पाई ‘भूत बंगला’, पढ़िए कमाई की असली रिपोर्ट

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई: अक्षय कुमार की ब्रांड इमेज को फ़िल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) के लिए घटी उनकी फ़ीस ने पहले ही काफ़ी नुक़सान पहुंचाया है और अब फ़िल्म की रिलीज़ का पहला हफ़्ता पूरा होने के बाद भी जो हालात बनते दिख रहे हैं, उससे ये फ़िल्म उनकी बॉक्स ऑफ़िस पोजीशनिंग के लिए भी ख़तरा साबित होती दिख रही है। फ़िल्म ने रिलीज़ के पहले हफ़्ते में सौ करोड़ रुपये की भी नेट कमाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें- Ramayana: जवाब दे रहा प्राइम फ़ोकस के निवेशकों का धीरज, हफ़्ते में गिर गया 10 फ़ीसदी से ज़्यादा भाव

अगर आपको अक्षय कुमार की फ़िल्मों में दिलचस्पी रही है तो आपने वे ख़बरें तो पढ़ी ही होंगी, जिसमें उनको पिछली फ़िल्म ‘जॉली एलएलबी 3’के लए 70 करोड़ रुपये की फ़ीस का ज़िक्र है। ये फ़ीस अक्षय कुमार की उन फ़िल्मों की फ़ीस से काफ़ी कम रही, जिनके बारे में कहा गया था कि अक्षय को उनमें काम करने के लिए सौ करोड़ या उससे उपर की रक़म मिली।

ये फ़िल्में थीं, ‘बेल बॉटम’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’। ये तीनों फ़िल्में हिंदी सिनेमा के कभी दिग्गज फ़िल्म निर्माता रहे वाशू भगनानी की फ़िल्म निर्माण कंपनी ने बनाई और तीनों सुपरफ़्लाप रहीं। इसके अलावा बीते पांच साल में उनकी ‘बच्चन पांडे’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘रक्षा बंधन’, ‘राम सेतु’, ‘सेल्फ़ी’ और ‘सरफ़िरा’ जैसी फ़िल्में भी सिनेमाघरों में नहीं चलीं।

फ़िल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार को इसी के चलते अपनी फ़ीस में कटौती करनी पड़ी और फ़िल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो अक्षय को इसके लिए सिर्फ़ 50 करोड़ रुपये ही मिले। फ़िल्म कुल मिलाकर करीब 120 करोड़ रुपये में बनी है। 14 साल बाद इस फ़िल्म से निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार का साथ दोबारा बना लेकिन इसमें भी राजतिलक जैसा होता कुछ नज़र नहीं आ रहा।

फ़िल्म ‘भूत बंगला’ की रिलीज़ को हफ़्ता भर से ज़्यादा समय हो चुका है। फ़िल्म ने गुरुवार को हुए पेड प्रिव्यूज़ को मिलाकर पहले हफ़्ते में सिर्फ़ 84.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फ़िल्म निर्माताओं की तरफ़ से इसकी कमाई काफ़ी बढ़ाचढ़ाकर सुनाई जा रही है। किसी फ़िल्म के टिकटों की कुल बिक्री से होने वाली आय फ़िल्म कारोबार की भाषा में ग्रॉस कमाई कहलाती है, इसमें से थियेटर आदि के ख़र्च निकालकर जो रक़म बचती है, वह कहलाती है नेट कमाई।

नेट कमाई भी पूरी की पूरी फ़िल्म निर्माता को नहीं मिल पाती है क्योंकि इसमें से करीब 40 फ़ीसदी हिस्सा वितरक के खाते में चला जाता है। इस तरह से देख जाए तो ये फ़िल्म पहले हफ़्ते में अक्षय कुमार को मिली फ़ीस भर ही कमाई अपने निर्माता के लिए कर पाई है।

फ़िल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर, जिशू सेनगुप्ता, राजपाल यादव और तब्बू भी हैं। फञिल्म की शूटिंग जयपुर, कोच्चि, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद के अलावा लंदन में भी हुई है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Bhooth Bangla Hit Or Flop: पहले हफ़्ते में अक्षय की फ़ीस भर कमा पाई ‘भूत बंगला’, पढ़िए कमाई की असली रिपोर्ट

Bhooth Bangla Hit Or Flop: पहले हफ़्ते में अक्षय की फ़ीस भर कमा पाई ‘भूत बंगला’, पढ़िए कमाई की असली रिपोर्ट

Ramayana: जवाब दे रहा प्राइम फ़ोकस के निवेशकों का धीरज, हफ़्ते में गिर गया 10 फ़ीसदी से ज़्यादा भाव

Ramayana: जवाब दे रहा प्राइम फ़ोकस के निवेशकों का धीरज, हफ़्ते में गिर गया 10 फ़ीसदी से ज़्यादा भाव

The Kerala Story 2 Goes Beyond: ओटीटी पर आएगी ‘द केरल स्टोरी 2’, जानिए कब से ZEE5 पर शुरू होगी स्ट्रीमिंग

The Kerala Story 2 Goes Beyond: ओटीटी पर आएगी ‘द केरल स्टोरी 2’, जानिए कब से ZEE5 पर शुरू होगी स्ट्रीमिंग

Filmi Hoon Exclusive: यशराज ने केरलम के जंगलों में किया मंगल, आयुष्मान की सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग शुरू

Filmi Hoon Exclusive: यशराज ने केरलम के जंगलों में किया मंगल, आयुष्मान की सस्पेंस थ्रिलर की शूटिंग शुरू

Krishnavataram: सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी कान्हा की लीला, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कृष्णावतारम’

Krishnavataram: सिनेमाई पर्दे पर दिखेगी कान्हा की लीला, इस दिन रिलीज होगी फिल्म ‘कृष्णावतारम’

Salman Khan: ईद 2027 पर लौटेंगे ‘भाईजान’, वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में दिखेगा सलमान खान का ‘मास’ अवतार

Salman Khan: ईद 2027 पर लौटेंगे ‘भाईजान’, वामशी पैडिपल्ली के निर्देशन में दिखेगा सलमान खान का ‘मास’ अवतार