Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1: किस किस को प्यार करूं 2 ने फिल्म धुरंधर के सामने रिलीज होकर बड़ी गलती कर दी है। पहली फिल्म की सफलता के बाद उम्मीद थी कि कपिल की यह फ्रेंचाइजी फिल्म भी कमाल दिखाएगी। हालांकि, धुरंधर की आंधी में यह फिल्म उड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।
Dhurandhar Box Ofice Collection Day 8: जारी है ‘धुरंधर’ का तहलका, 8वें दिन हुई इतनी कमाई
पहले दिन बुरा हाल (Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection Day 1)
ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.71 करोड़ रुपये की कमाई की है। रात तक इनमें बदलाव नजर आएगा। कपिल जैसे लोकप्रिय कलाकार और पहले पार्ट के हिट होने के बाद इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन लगता है कि धुरंधर के सामने यह फिल्म पूरी तरह से धराशायी हो गई है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri की रिलीज से पहले Ananya Panday के हाथ से फिसल गई ये बड़ी फिल्म
बजट ज्यादा, कमाई कम
कई मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म का बजट 35 करोड़ के आसपास का बताया गया है। ऐसे में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन संतोषजनक नजर नहीं आ रहा है। इस फिल्म को पहले दिन कम से कम 7 करोड़ रुपये की कमाई करनी चाहिए थी, तब जाकर फिल्म की बेहतर ओपनिंग मानी जा सकती थी। वहीं, फिल्म को समीक्षकों के साथ लोगों की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिल रही है।






