Dhurandhar: कल यानी 5 दिसंबर को रिलीज हो रही ‘धुरंधर’ को लेकर फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के बड़े नाम भी उत्साहित हैं। अब इस लिस्ट में ‘वॉर’,‘पठान’ और ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का नाम भी जुड़ गया है। सिद्धार्थ ने खुद टिकट बुक कर लिए हैं और सोशल मीडिया पर अपना एक्साइटमेंट शेयर किया है।
Dhurandhar की रिलीज से पहले यामी गौतम ने ‘ब्लैकमेल ट्रेंड’ पर खुलकर बोला, ऋतिक रोशन ने भी दिया साथ
Dhurandhar के लिए सिद्धार्थ हुए उत्साहित
सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर लिखा, “लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर फिल्म देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं! एडवांस में टिकट बुक कर लिए। सीट पर बैठने का इंतजार अब और नहीं हो पा रहा। अभी से पॉपकॉर्न तैयार रखो। टीम धुरंधर को ढेर सारी शुभकामनाएं!”
Indigo Glitch का शिकार बने सेलेब्स, Elvish Yadav ने फोटो साझा कर कसा तंज
Excited to watch a big screen film after long! Booked tickets in advance. Can’t wait to settle on the seat – bring on the popcorn already!
Good luck to team DHURANDHAR!🙌
— Siddharth Anand (@justSidAnand) December 4, 2025
रणवीर सिंह ने जताई खुशी
इस पोस्ट पर रणवीर सिंह ने भी तुरंत प्रतिक्रिया दी । उन्होंने रिप्लाई में लिखा, “बहुत-बहुत शुक्रिया सर! आपको फिल्म देखते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं!” सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड के टॉप एक्शन डायरेक्टर्स में से एक हैं। उनकी ‘पठान’ और ‘फाइटर’ ने खूब धमाल मचाया था। अब वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ लेकर आ रहे हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
Thank you so much, Sir! Thrilled for you to see it! 😍♥️🙏🏽
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) December 4, 2025
5 दिसबंर को आएगी Dhurandhar
वहीं, ‘धुरंधर’ की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज हैं। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 3 घंटे 34 मिनट की है। ट्रेलर देखकर लग रहा है कि एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का जबरदस्त कॉकटेल है।








