Kartik Aaryan: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। “भूल भुलैया” सीरीज हो या “चंदू चैंपियन”, हर फिल्म में वो छाए रहते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिखाया कि फैंस की सांसें थम गईं। दरअसल, कार्तिक ने हॉलीवुड के लिविंग लेजेंड जॉनी डेप के साथ अपनी फोटो शेयर की है।
Aukaat Ke Bahar के लिए Elvish Yadav ने जला लिया अपना हाथ, लोग कर रहे मेहनत की जमकर तारीफ
Kartik Aaryan ने साझा की तस्वीरें
जी हां, वही जॉनी डेप, जिन्होंने “पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन” में कैप्टन जैक स्पैरो बनकर दुनिया को दीवाना बना दिया था। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो साझा की है। दोनों मुस्कुराते हुए कैमरे की ओर देख रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक आर्यन के कैप्शन ने तो आग लगा दी। उन्होंने लिखा, “रेड सी के लुटेरे…जैक स्पैरो X रू ह बाबा।
फैंस दे रहे प्रतिक्रियाएं
फैंस समझ गए कि ये “भूल भुलैया 3” के रूह बाबा और “पाइरेट्स” के जैक स्पैरो का मिलन है। पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर तूफान आ गया। कुछ मिनटों में लाखों लाइक्स, हजारों कमेंट्स। देखते ही फैंस इस पर प्रतिक्रियाएं देने लगे। एक यूजर ने लिखा, “लेजेंड्स”। एक अन्य ने लिखा, “ये सेल्फी ऑफ द ईयर है।”
Dhurandhar Box Office Collection Day 5: धुरंधर की अंधाधुन कमाई 5वें दिन भी जारी, जानें कलेक्शन
View this post on Instagram
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे Kartik Aaryan
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। इससे पहले वह सत्यप्रेम की कथा बना चुके हैं।
Bigg Boss 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने की पहली पोस्ट, बोले- ये सब एक छोटे वादे से शुरू हुआ








