Thug Life: कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी एक बार फिर सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शकों का उत्साह चरम पर है। ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में लगभग 10 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) का कलेक्शन कर लिया है।
Thug Life: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर संकट के बादल, कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में लगाई गुहार
बिकीं 2 लाख टिकटें
देशभर में करीब 8,432 शोज के लिए Thug Life ने अब तक 2 लाख टिकटें बेची हैं, जिससे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर प्री-सेल्स का कलेक्शन 3.4 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। लेकिन कर्नाटक में कमल हासन के एक बयान के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
Mani Ratnam Birthday: कमल हासन ने मणिरत्नम को जन्मदिन की बधाई देते हुए बड़ी बात कह दी
एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन
Thug Life की एडवांस बुकिंग ने सभी भाषाओं (कन्नड़ को छोड़कर) में शानदार रुझान दिखाया है। ट्रेड विशेषज्ञों का अनुमान है कि रिलीज से पहले फिल्म की प्री-सेल्स 15-17 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इससे फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15-20 करोड़ रुपये की नेट कमाई का मौका मिल सकता है।
फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार
हालांकि, कमल हासन की पिछली दो फिल्मों, इंडियन 2’ (17.9 करोड़ रुपये) और ‘विक्रम’ (15.3 करोड़ रुपये) की तुलना में यह आंकड़ा थोड़ा कम है। मणिरत्नम की ‘पोन्नियिन सेल्वन’ फ्रेंचाइजी की बात करें तो ‘PS 1’ ने 18.95 करोड़ और ‘PS 2’ ने 11 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की थी। फिर भी Thug Life का क्रेज दर्शकों में साफ दिख रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि यह कमल हासन और मणिरत्नम की 1987 की क्लासिक फिल्म ‘नायगन’ के बाद दूसरी साझेदारी है।






