Jolly LLB 3 Box Office Collection: जॉली एलएलबी 3 बनी अक्षय कुमार की 19वीं 100 करोड़ी फिल्म

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘जॉली एलएलबी 3’ ने रिलीज के महज 13 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। 19 सितंबर 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म न सिर्फ कोर्टरूम ड्रामा और हास्य का तड़का लगाती है, बल्कि अक्षय के करियर की 19वीं 100 करोड़ी भी बन गई है। पहले दिन 12.5 करोड़ से शुरूआत के बाद फिल्म ने वीकेंड पर 53.5 करोड़ का धमाका किया। इसके बाद फिल्म धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ती रही। 13वें दिन तक इसका भारत नेट कलेक्शन 100 करोड़ को पार कर गया।

Shah Rukh Khan बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13

पहले दिन 12.5 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़, और तीसरे दिन 21 करोड़ की कमाई ने पहले वीकेंड को यादगार बना दिया। पहले हफ्ते में कुल 74 करोड़ जमा हो गए। दूसरे हफ्ते में शुक्रवार को 3.75 करोड़ से शुरूआत हुई, शनिवार को 6.5 करोड़, और रविवार को 6.25 करोड़ का उछाल आया। वहीं, 12वें दिन 3.75 करोड़ रुपये कमाए। 13वें दिन फि्लम ने 3.85 करोड़ जोड़कर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13: जॉली एलएलबी 3 की रफ्तार 13वें दिन भी नहीं हुई कम, जानें कलेक्शन

अक्षय कुमार की 19 फिल्मों ने 100 करोड़ कमाए

अक्षय कुमार ने अपनी 33 साल की करियर में 19 ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई का तमगा हासिल किया है। इनमें ‘गुड न्यूज’, ‘मिशन मंगल’, ‘सूर्यवंशी’, ‘हाउसफुल’ सीरीज (2, 3, 4, 5), ‘2.0’, ‘केसरी’, ‘ओएमजी 2’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘राउडी राठौर’, ‘स्काई फोर्स’, ‘एयरलिफ्ट’, ‘रुस्तम’, ‘जॉली एलएलबी’ (2 और 3), ‘हॉलिडे’, और ‘गोल्ड’ शामिल हैं।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari को हिट होने के लिए चाहिए कितना कलेक्शन? जानें डिटेल

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Varinder Singh Ghuman: अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के परिवार में कौन-कौन? जानें डिटेल

Continue reading
Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?