Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6: जॉली एलएलबी 3 की मजबूत पकड़ सिनेमाघरों में बरकरार है। दर्शकों के दिलों पर यह फिल्म छा चुकी है। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि भारत में इसने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: जॉली एलएलबी की तेज हुई रफ्तार, पांचवें दिन इतनी रही कमाई
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6
जॉली एलएलबी 3 भारत ताबड़तोड़ कमाई जारी रखने में कामयाब रही है। बीते दिन यानी मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने मंगलवार को 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शुरुआती आंकंड़ों के मुताबिक छठे दिन शाम तक इस फिल्म ने 2.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रात होते-होते इस आंकड़े में उछाल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही छह दिन में फिल्म का कलेक्शन 67.94 करोड़ रुपये हो गया है।
Akshay Kumar: एआई जनरेटेड ट्रेलर में खुद को देख भड़के अक्षय कुमार, बोले- ये सभी फेक हैं
100 करोड़ी की ओर बढ़े फिल्म के कदम
उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले सप्ताहांत में यह फिल्म भारत में 100 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह अक्षय कुमार और अरशद वारसी के लिए गुड न्यूज होगी। इससे पहले रिलीज हुई अक्षय की हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई थी।
जॉली एलएलबी 3 में दमदार सितारों की फौज
जॉली एलएलबी 3 की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी अहम भूमिका में हैं। दोनों एक दूसरे से कोर्ट में लड़ते नजर आते हैं। वहीं, सौरभ जोशी एक बार फिर जज सुंदरलाल त्रिपाठी के किरदार में खूब जंचे हैं। फिल्म में गजराज राव का किरदार नकारात्मक है। वहीं, इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और सीमा बिस्वास ने भी अच्छा काम किया है। सभी कलाकारों की अदाकारी लोगों के दिलों को छूने में कामयाब रही है। फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर हैं। इससे पहले वह जॉली एलएलबी और जॉली एलएलबी 2 का भी निर्देशन कर चुके हैं।दोनों ही फिल्मों को जनता का खूब प्यार मिला था।






