Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस फिल्म ने साबित कर दिया है कि कंटेंट अच्छा हो ता लोग खुद ही सिनेमाघरों तक खींचे चले आते हैं। पहले दिन से ही यह फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म का अब तक का कलेक्शन कितना रहा है।
Akshay Kumar: एआई जनरेटेड ट्रेलर में खुद को देख भड़के अक्षय कुमार, बोले- ये सभी फेक हैं
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5
सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी जॉली एलएलबी 3 एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है। इसमें अक्षय और अरशद वकील की भूमिका में हैं। दोनों की अदाकारी फैंस को काफी पसंद आ रही है। समीक्षकों ने भी फिल्म को काफी ज्यादा सराहा है। यही वजह है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मंगलवार की शाम तक से यह फिल्म 6.5करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 65.5 करोड़ हो गया है। मंगलवार यानी आज फिल्म के टिकटों पर डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे फिल्म के कलेक्शन में अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है।
Don 3: ‘डॉन 3’ में नया ट्विस्ट, साउथ का यह सितारा अब बनेगा विलेन
100 करोड़ की ओर बढ़ रही जॉली एलएलबी 3
बता दें कि जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन 12.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 60 फीसदी के उछाल के साथ 20 करोड़ रुपये बटोरे थे। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 21 करोड़ रुपये रहा था। वहीं, सोमवार को यह फिल्म 5.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही थी। जॉली एलएलबी 3 की मजबूत पकड़ से अब यह साफ हो गया है कि भारत में यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लेगी।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4: जॉली एलएलबी 3 मंडे टेस्ट में हुई पास, जानें कलेक्शन
फिल्म में शानदार कलाकार
फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सौरभ शुक्ला एक बार फिर जज सुंदरलाल त्रिपाठी की भूमिका में हैं। वहीं, गजराज राव नकरात्मक किरदार में हैं। इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अमृता राव और सीमा बिस्वास भी अहम किरदार में हैं।
Mirai Box Office Collection Day 10: मिराय को मिला रविवार का फायदा, कलेक्शन में जबरदस्त उछाल






