Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने 12 दिनों में इतिहास रच दिया है। यह फिल्म 500 करोड़ क्लब में एंट्री बस कुछ दिन दूर है। फिल्म की कहानी, एक्शन और एक्टिंग की हर तरफ तारीफ हो रही है।
क्या Dhurandhar के सामने Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri को रिलीज कर मेकर्स कर रहे बड़ी गलती?
क्या पाकिस्तान में रिलीज हो गई Dhurandhar?
अक्षय खन्ना का विलेन रोल तो खास तौर पर सराहा जा रहा है। उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और फीमेल लीड सारा अर्जुन ने भी कमाल किया। फैंस अब पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं, जो 19 मार्च 2026 को आएगी।लेकिन एक सवाल सबकी जुबान पर है कि क्या धुरंधर पाकिस्तान में रिलीज हुई? इसका जवाब है नहीं। पाकिस्तानी थिएटरों में यह फिल्म नहीं रिलीज हुई है। वहां के कुछ लोग क्लिप्स अन्य माध्यों से ऑनलाइन देख रहे हैं, लेकिन ऑफिशियल रिलीज नहीं हुई।
Dhurandhar की दीवानी हुईं Preity Zinta, बोलीं- दोबारा देखूंगी फिल्म
Dhurandhar 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार
गल्फ देशों में भी इस फिल्म को बैन किया गया है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं। फिल्म के बाद अक्षय की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। अब फैंस को इसके दूसरे भाग का इंतजार बेसब्री से है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 13 Live: धुरंधर ने 13वें दिन धुआं-धुआं किया बॉक्स ऑफिस








