Haq Box Office Collection Day 14: फिल्म ‘हक’ बॉक्स ऑफिस से हिलने का नाम नहीं ले रही है। दर्शकों को यह फिल्म अब भी पसंद आ रही है। दे दे प्यार दे 2 के आगमन के बावजूद भी हक ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं कि दो हफ्तों में फिल्म का कारोबार अब तक कैसा रहा है।
Sonam Kapoor दोबारा बनने जा रहीं मां, बेबी बंप के साथ साझा की तस्वीरें
गुरुवार को कितनी हुई कमाई (Haq Box Office Collection Day 14)
हक में इमरान हाशमी के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म सत्य घटनाओं से प्रेरित है। सुपर्ण एस वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म फैंस के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही है। भले ही यह फिल्म अब तक अपनी लागत के बराबर न पहुंची हो, लेकिन फिर भी यह बॉक्स ऑफिस पर खूंटा गाड़े हुए है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो हक ने 14वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.4 करोड़ रुपये हो गया है।
Rahu Ketu Official Teaser: राहू-केतु का धमाकेदार टीजर आ गया, पुल्कित-वरुण की जोड़ी ने जीता दिल!
दो फिल्में खड़ी करेंगी चुनौती
माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले वीकएंड तक 20 करोड़ के आस-पास पहुंच सकती है। हालांकि, 120 बहादुर और मस्ती 4 जैसी फिल्में हक के सामने चुनौती पेश करने की पूरी कोशिश करेंगी। हक से पहले इमरन हाशमी साउथ की फिल्म ओजी में नजर आए थे। विलेन के रूप में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया था। वहीं, उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही आवारापन 2 में भी दिखने वाले हैं। फैंस को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है।
Sunny Deol के साथ नजर आएंगे Salman Khan, जानें कब रिलीज होगी ये धमाकेदार फिल्म






