Haq Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ने हार नहीं मानी है। 7 नवंबर को रिलीज हुई इस कोर्टरूम ड्रामा ने 10वें दिन भी अपनी पकड़ बरकरार रखी है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Haq Box Office Collection Day 9: ‘हक’ पर मंडराया फ्लॉप का साया, 9वें दिन नई रिलीज ने तोड़ दी कमर
हक ने रविवार को की कितनी कमाई? (Haq Box Office Collection Day 10)
ताजा आंकड़ो के मुताबिक फिल्म ने 1.06 करोड़ रुपये की कमाई की। इससे फिल्म की कुल कमाई 16.81 करोड़ रुपये पहुंच गई। नई रिलीज ‘दे दे प्यार दे 2’ के बावजूद ‘हक’ ने दर्शकों को बांधे रखा है।फिल्म में यामी गौतम शाजिया बानो बनी हैं। वहीं, इमरान हाशमी ने अब्बास खान का किरदार निभाया है। फिल्म में दोनों के रिश्ते में दरार आ जाती है। शाजिया न्याय के लिए अलीगढ़ कोर्ट पहुंचती है।
‘हक’ ने ‘दे दे प्यार दे 2’ को दिखाई आंखें
ये फिल्म सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है। जेंडर जस्टिस और समाज के बदलते नियमों पर गहरा संदेश देती है। निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा ने इसे बनाया है। पहले हफ्ते में ‘हक’ ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘दे दे प्यार दे 2’ के आने के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म को आंखे दिखा रही है।
De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए
अगले हफ्ते पर टिकी निगाहें
माना जा रहा है कि वर्ड ऑफ माउथ से ‘हक’ का सफर लंबा चलेगा। बजट 40 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म की अभी 35% रिकवरी हुई है। अगर यूं ही चला, तो प्रॉफिट जोन में पहुंच सकती है। फिलहाल, ‘हक’ की नजर अगले हफ्ते के कलेक्शन पर है। देखना दिलचस्प होगा कि यह 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं।
Tere Ishk Mein: दिलजले आशिक कर सकते हैं कुछ भी! तेरे इश्क में का धांसू ट्रेलर रिलीज






