Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2: विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और नसीरुद्दीन शाह अभिनीत फिल्म ‘गुस्ताख इश्क‘ बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई है। ‘तेरे इश्क में’ के सामने इस फिल्म ने पूरी तरह से हार मान ली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।
Bigg Boss 19 में डबल इविक्शन का तगड़ा झटका! अशनूर कौर और शहबाज बादेशा घर से बाहर
दो दिन में हुई फेल (Gustaakh Ishq Box Office Collection Day 2)
शुरुआती आंकड़े के मुताबिक इस फिल्म ने महज 35 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 85 लाख रुपये हो गया है। इससे पहले फिल्म ने टिकट खिड़की पर 50 लाख रुपये से अपनी ओपनिंग की थी।
मनीष मल्होत्रा ने किया फिल्म का निर्माण
‘गुस्ताख इश्क’ का निर्देशन विभु पुरी ने किया है। इसका निर्माण मनीष मल्होत्रा ने दिनेश मल्होत्रा के साथ मिलकर किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसकी वजह से इस फिल्म से उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पूरी तरह से धराशायी हो चुकी है।
‘तेरे इश्क में’ से हारी ‘गुस्ताख इश्क’
बता दें कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर ‘तेरे इश्क में’ का बोलबाला है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर धूम मचाई हुई है। सैयारा, एक दीवाने की दीवानियत के बाद यह इस साल की तीसरी रोमंटिक फिल्म है, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।






