Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1: दिवाली की धूम में बॉक्स ऑफिस पर एक नया तूफान आ गया है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने रिलीज के पहले ही दिन दर्शकों के दिलों पर राज कर लिया है। आयुष्मान खुराना की ‘थामा’ से सीधी टक्कर लेते हुए यह फिल्म कम स्क्रीन काउंट के बावजूद शानदार ओपनिंग ले चुकी है। फैंस का कहना है कि यह प्यार और दिल टूटने की अनोखी कहानी है जो देखने लायक है।
Ek Deewane Ki Deewaniyat First Review: एक दीवाने की दीवानियत देखनी चाहिए या नहीं? पढ़ें रिव्यू
थिएटर्स में बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शक
फिल्म में हर्षवर्धन एक ऐसे दीवाने के रोल में हैं जो अपनी मोहब्बत के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। सोनम बाजवा उनके साथ जबरदस्त केमिस्ट्री शेयर करती नजर आ रही हैं। निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी ने इसे एक इंटेंस लव स्टोरी बनाया है। फिल्म के गाने तो रिलीज से पहले ही हिट हो चुके थे। ‘दीवानियत’ जैसे ट्रैक्स ने युवाओं को थिएटर्स खींच लिया है।
Thamma: थामा को ब्लॉकबस्टर होने के लिए करनी होगी इतनी कमाई, समझिए पूरा गणित
Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 1
सपोर्टिंग कास्ट में शाद रंधावा अहम भूमिका निभा रहे हैं। दीवानियत ने रात तक 8.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। छोटे सेंटर्स में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जहां ‘सनम तेरी कसम’ जैसी पुरानी हिट्स का जादू अभी बरकरार है। दिवाली की लंबी छुट्टियों का फायदा साफ दिख रहा है। दर्शक परिवार संग थिएटर्स पहुंच रहे हैं। अगर वर्ड ऑफ माउथ मजबूत रहा तो यह हर्षवर्धन की अब तक की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।






