Dua Singh Padukone का पहला जन्मदिन, दीपिका ने बेटी के लिए बनाया खास केक

Dua Singh Padukone: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी दुआ सिंह पादुकोण का हाल ही में पहला जन्मदिन मनाया गया। जब से दुआ का जन्म हुआ है तभी से फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। भले ही दीपिका और रणवीर ने अभी अपनी बेटी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया, लेकिन अभिनेत्री ने दुआ के जन्मदिन की खुशी को फैंस के साथ जरूर साझा की है। दीपिका ने खुद अपनी बेटी के लिए एक स्वादिष्ट चॉकलेट केक बनाया और इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। ।इस फोटो ने सबका दिल जीत लिया।

Baaghi 4: ‘बागी 4’ का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन करते नजर आए टाइगर श्रॉफ

Dua Singh Padukone के जन्मदिन पर दीपिका ने बनाया खास केक

दीपिका की ओर से साझा की गई तस्वीर में एक चॉकलेट केक नजर आ रहा है, जिसे उन्होंने अपनी बेटी दुआ के पहले जन्मदिन के लिए बनाया था। केक को सफेद स्टैंड पर सजाया गया था। उसका एक टुकड़ा पहले ही काटा जा चुका था। केक के बीच में एक सुनहरी मोमबत्ती रखी थी, जो उत्सव की रौनक को और बढ़ा रही थी। बैकग्राउंड में रंग-बिरंगे फूलों की सजावट थी जो इस खास दिन को और भी यादगार बना रही थी। दीपिका ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, “मेरा प्यार जताने का तरीका? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना!”

इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका

पिंकविला की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी अगली फिल्मों की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। नवंबर 2025 से वह अल्लू अर्जुन और एटली के साथ अपनी अगली फिल्म AA22XA6 की शूटिंग शुरू करेंगी। एक सूत्र के अनुसार दीपिका ने इस फिल्म के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। वह नवंबर में सेट पर पहुंचेंगी और करीब 100 दिन की शूटिंग करेंगी।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Varinder Singh Ghuman: अभिनेता वरिंदर सिंह घुमन के परिवार में कौन-कौन? जानें डिटेल

Continue reading
Rajvir Jawanda: राजवीर जावंडा से हुई ये बड़ी चूक, मान लेते पत्नी की बात तो नहीं होता हादसा

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?