Don 3: बॉलीवुड में ‘डॉन 3’ को लेकर काफी चर्चा चल रही है। रणवीर सिंह के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद अफवाहें उड़ीं कि ऋतिक रोशन इस रोल में आ सकते हैं। ‘डॉन 2’ में ऋतिक का कैमियो याद करके फैंस ने उम्मीद लगाई थी। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने साफ कर दिया है कि ये खबरें बिल्कुल गलत हैं। ऋतिक रोशन ‘डॉन 3’ का हिस्सा नहीं बन रहे।
क्यों Don 3 में काम नहीं कर रहे ऋतिक?
ऋतिक इन दिनों अपने बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सबसे खास है ‘कृष 4’, जो सालों से डेवलपमेंट में है। यह सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ऋतिक के करियर की जान है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा ऋतिक ने होम्बले फिल्म्स के साथ एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट साइन किया है। ‘केजीएफ’ और ‘सलार’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वाली यह कंपनी हृतिक के साथ बड़ा धमाका करने वाली है। इन दोनों कमिटमेंट्स से ऋतिक का शेड्यूल फुल है।
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Box Office Collection: ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने कुल कितनी कमाई की?
Don 3 का सफर नहीं रहा है आसान
‘डॉन 3’ का सफर अब तक आसान नहीं रहा है। फरहान अख्तर सालों से इस पर काम कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान नहीं लौट रहे। रणवीर सिंह भी बाहर हो गए हैं। अब ऋतिक का नाम भी कट गया। फिल्म के लिए कास्टिंग बड़ी चुनौती बन गई है। ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी ‘धूम’, ‘बाहुबली’ या ‘पुष्पा’ जैसी बड़ी नहीं है। सही लीड एक्टर न मिले तो कमर्शियल सफलता मुश्किल हो सकती है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 27: ‘धुरंधर’ ने 27वें दिन भी मचाया गदर, जानें कुल कलेक्शन
Don 3 के लिए ऋतिक ने नहीं लिया रिस्क
ट्रेड जानकार मानते हैं कि ऋतिक ने सही फैसला लिया है। आजकल रीमेक या फ्रेंचाइजी में पुराने रोल्स की तुलना से नेगेटिविटी आती है। ऋतिक ‘अग्निपथ’ रीमेक में कमाल कर चुके हैं, लेकिन ‘डॉन’ जैसे आइकॉनिक रोल में रिस्क ज्यादा होता। अब ऋतिक ओरिजिनल और फ्रेश कंटेंट पर फोकस कर रहे हैं। फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार है। ‘डॉन 3’ को अपना नया डॉन ढूंढना होगा।
Ikkis vs Dhurandhar: क्या ‘धुरंधर’ के सामने टिक पाएगी ‘इक्कीस’? एडवांस बुकिंग हुई शुरू








