Dipika Kakar: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी के बाद दीपिका ने खुशखबरी दी है कि वह अब ट्यूमर से मुक्त हो चुकी हैं। हालांकि, उनका इलाज अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 11 दिन भर्ती रहने के बाद अब वह घर लौट आई हैं और अपने फैंस का प्यार देखकर भावुक हो उठीं।
Dipika Kakar: कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार दिखीं दीपिका कक्कड़, फैंस को कहा दिल से शुक्रिया
इंस्टाग्राम पर दीपिका का दिल छूने वाला पोस्ट
दीपिका (Dipika Kakar) ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में अपनी सर्जरी और रिकवरी की कहानी साझा की। अस्पताल की कुछ तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा, “11 दिन अस्पताल में रहने के बाद अब घर वापस… ट्यूमर से आजादी मिली… लेकिन यह इलाज का सिर्फ एक हिस्सा है। आगे का इलाज अभी बाकी है… और मुझे यकीन है कि मैं इसे भी पार कर लूंगी।”
Dipika Kakar: कौन हैं दीपिका कक्कड़? जिन्हें हुआ स्टेज 2 का लिवर कैंसर
अस्पताल के स्टाफ को कहा शुक्रिया
उन्होंने (Dipika Kakar) अस्पताल के स्टाफ, परिवार और फैंस का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया। दीपिका ने लिखा, “ये 11 दिन मुश्किल थे, लेकिन कोकिलाबेन अस्पताल के अद्भुत लोगों ने सब कुछ आसान बना दिया। दर्द था, लेकिन सभी ने इतने प्यार से मेरा ख्याल रखा। मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरे फैंस का प्यार, दुआएं और आशीर्वाद रहा। आप सबके प्यार ने मुझे बहुत हिम्मत दी। आपका दिल से शुक्रिया।”
पति शोएब इब्राहिम ने दी सर्जरी की जानकारी
दीपिका (Dipika Kakar) के पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में दीपिका की सेहत के बारे में और जानकारी दी। उन्होंने कहा, “फिलहाल सब ठीक है, लेकिन हमने अभी सिर्फ एक पड़ाव पार किया है। आगे कई चीजें हैं जिनका ध्यान रखना होगा।” शोएब ने पुष्टि की कि सर्जरी सफल रही और दीपिका की रिकवरी अच्छी हो रही है, लेकिन स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “ट्यूमर मेलिग्नेंट (कैंसरयुक्त) था। इस स्थिति को मॉनिटर करना होगा। डॉक्टर्स ने हमें एक हफ्ते बाद फिर आने को कहा है। इसके बाद वे तय करेंगे कि आगे कौन सा इलाज होगा।”








