Dhurandhar Box Office Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर‘ का धमाल जारी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब पूरी तरह से स्पीड पकड़ ली है। लोगों को रणवीर सिंह से लेकर अक्षय खन्ना तक की अदाकारी भी काफी पसंद आ रही है। अब सेलेब्स ने भी धुरंधर की तारीफ करनी शुरू कर दी है। इसका फायदा अब फिल्म के कलेक्शन को मिलने लगा है। आइए जानते हैं कि 7वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
बचपन में फिल्मों में काम करता था ये बच्चा, बड़ा होकर बना टीम इंडिया का ‘सिक्सर किंग’
सातवें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection Day 7)
ताजा अपडेट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने 7वें दिन 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 207.25 करोड़ रुपये हो गया है।
Dhurandhar के फैन हुए Akshay Kumar, फिल्म की तारीफों के बांधे पुल
दमदारा सितारों से सजी है ‘धुरंधर’
बता दें कि धुरंधर पहले दिन से ही टिकट खिड़की पर कमाल दिखा रही है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे सितारे भी हैं। सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अपने हिस्से की अच्छी अदाकारी दिखाई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इस फिल्म के धमाल के बाद लोगों को अब ‘धुरंधर 2ट का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का दूसरा भाग अब ईद के मौके पर रिलीज होगा। इसका मुकाबला यश की टॉक्सिक से होने वाला है।
Amaal Malik पर फूटा सचेत-परंपरा का गुस्सा, बोले- शर्म कीजिए; कानूनी कार्रवाई करेंगे






