Dhurandhar Box Office Collection Day 24: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर‘ थिएटर्स में धमाल मचाए हुए है। रिलीज को एक महीना होने वाला है, लेकिन दर्शक अभी भी बड़ी संख्या में फिल्म देखने आ रहे हैं। चौथा वीकेंड भी फिल्म के लिए कमाल का साबित हो रहा है।
चौथे रविवार की कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 24)
शनिवार को फिल्म ने करीब 22.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। फिर रविवार को भी रफ्तार बरकरार रही। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 20.68 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म की घरेलू कमाई अब 690.25 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
दुनियाभर में मचाया धमाल
आदित्य धर की यह एक्शन थ्रिलर दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखती है। रणवीर का इंटेंस रोल, अक्षय खन्ना की दमदार एक्टिंग और तेज ऐक्शन सीन्स सब कुछ परफेक्ट है। यही वजह है कि नई फिल्में आने के बावजूद ‘धुरंधर’ थिएटर्स में छाई हुई है। दुनियाभर में यह पहले ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 23: ‘धुरंधर’ की रफ्तार नहीं हो रही कम, 23वें दिन हुई धांसू कमाई
साल की सबसे बड़ी हिट
ट्रेड एक्सपर्ट्स हैरान हैं कि चौथे हफ्ते में भी इतनी मजबूत कमाई हो रही है। फैंस सोशल मीडिया पर जश्न मना रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। लगता है ‘धुरंधर’ का यह तूफान अभी और दिनों तक चलेगा। बॉलीवुड के लिए यह साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो चुकी है।






