Dhurandhar Box Office Collection Day 21: धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कदम जमाए हुए है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार किया है। फिल्म 600 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। इसकी रफ्तार को देखते हुए कहा जा सकता है कि जवान का किला भी यह फिल्म जल्द ही फतेह कर लेगी। आइए जानते हैं कि धुरंधर ने दूसरे दिन कितना कारोबार किया है।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri कैसे होगी हिट?
धुरंधर ने 21वें दिन की कितनी कमाई (Dhurandhar Box Office Collection Day 21)
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म धुरंधर ने 21वें दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये आंकड़ा सुबह के शुरुआती शोज का है। रात तक इसमें बदलाव नजर आता रहेगा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 633.5 करोड़ रुपये हो गई है। माना जा रहा है कि नए साल से पहले धुरंधर शाहरुख खान की जवान को पीछे छोड़ सकती है।
Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 4: ‘अवतार 3’ मंडे टेस्ट में हुई फेल, जानें कलेक्शन
धुरंधर बनी ब्लॉकबस्टर
धुरंधर में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारे हैं। इसके अलावा फिल्म में राकेश बेदी और सारा अर्जुन ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। इससे पहले वह उरी द सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्म बना चुके हैं। टिकट खिड़की पर उनकी ये दोनों ही फिल्म ब्लॉकबस्टर हैं।
18 Years of Welcome: वेलकम के 18 साल पूरे, अनिल कपूर ने साझा किया फिरोज खान से जुड़ा मजेदार किस्सा






