Dhurandhar Box Office Collection Day 13 Live: धुरंधर ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस को धुआं धुआं कर दिया है। फिल्म टिकट खिड़की पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। 400 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब यह फिल्म 500 करोड़ी क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
Where is Akshaye Khanna: ‘धुरंधर’ की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद कहां हैं अक्षय खन्ना?
13वें दिन का कलेक्शन (Dhurandhar Box Office Collection Day 13 Live)
सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर ने 25.5करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही धुरंधर की कुल कमाई अब 437.25 रुपये हो गई है। इस फिल्म की सिनेमाघरों में डिमांड काफी ज्यादा है। देश के साथ ओवरसीज में भी यह फिल्म कमाल दिखा रही है।
बिग बॉस 19 जीतने के बाद Gaurav Khanna ने उठाया बड़ा कदम, लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल
नहीं थम रही धुरंधर नाम की आंधी
धुरंधर ने स्पाई फिल्मों की परिभाषा बदलकर रख दी है। इस फिल्म ने टाइगर जिंदा है, टाइगर 3 और वॉर और वॉर 2 जैसी स्पाई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि अगर फिल्म की रफ्तार ऐसी ही बनी रही तो पठान का रिकॉर्ड टूटने में भी ज्यादा समय नहीं लगेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि एनिमल स्त्री 2, छावा और जवान की कमाई को यह फिल्म कितने दिन में पीछे छोड़ देती है।






