Dhamaal 4: ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कब आएगा हंसी का तूफान

Dhamaal 4: बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी धमाल एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की सुपरहिट गैंग इस बार भी फैंस को हंसी का डबल डोज देने वाली है। आइए जानते हैं यह फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

ईद पर मचेगा धमाल

Dhamaal 4 में कुछ पुराने कलाकारों के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के साथ वापसी कर रहे हैं। इनके साथ संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, विजय पटकर, उपेंद्र लिमये और रवि किशन जैसे शानदार कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

इंद्र कुमार कर रहे निर्देशन

Dhamaal 4 का निर्देशन इंद्र कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने धमाल सीरीज की पिछली फिल्मों को भी हिट बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी कॉमेडी और टाइमिंग का जादू धमाल 4 में भी देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी बलविंदर सिंह सूरी, परितोष पेंटर और बंटी राठौर ने लिखी है। धमाल की हर फिल्म में चार दोस्तों की बेवकूफी भरी हरकतें और मजेदार सिचुएशन्स दर्शकों को हंसाने में कामयाब रही हैं। इस बार भी लोग कुछ ऐसा ही धमाल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

अजय देवगन भी प्रोड्यूसर्स में से एक

Dhamaal 4 को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है, जो ईद 2026 को सिनेमाघरों में फेस्टिवल का मजा दोगुना कर देगी।

Raid 2 Collection Day 14: दोनों हाथों से पैसे बटोर रही अजय देवगन की फिल्म, दूसरे बुधवार को इतनी हुई कमाई

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?