Deepika Padukone: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से उनके बाहर होने की खबरें आई थीं। अब खबर है कि वह एक और मेगा-बजट फिल्म से भी बाहर हो सकती हैं। इसका कारण माना जा रहा है कि मां बनने के बाद दीपिका कम समय तक काम करना चाहती हैं, जिससे सेट पर कुछ तनाव पैदा हुआ है।
इंस्टाग्राम पर दीपिका को लेकर बड़ा दावा
इंस्टाग्राम पेज Bollywood.mobi के अनुसार ‘कल्कि 2’ के निर्माता Deepika Padukone का किरदार कम करने या पूरी तरह हटाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की टीम की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Deepika Padukone: क्या दीपिका ने दिया वांगा को करारा जवाब? चर्चा में आया अभिनेत्री का वीडियो
‘स्पिरिट’ से क्यों हुईं बाहर?
News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार Deepika Padukone को संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से भी बाहर कर दिया गया था। खबरों की मानें तो दीपिका की कुछ मांगें, जैसे आठ घंटे काम करना, ज्यादा फीस और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी वाली बात निर्देशक को पसंद नहीं आईं। मां बनने के बाद दीपिका अपने काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाना चाहती हैंऔर इसके लिए उन्होंने अपने काम के घंटे कम करने का फैसला लिया है।
तृप्ति ले चुकी हैं दीपिका की जगह
‘स्पिरिट’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इस मामले पर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर कर चुके हैं। Deepika Padukone के ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस बनाया गया है। तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा के साथ ‘एनिमल’ में काम कर चुकी हैं।








