De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19: ‘दे दे प्यार दे 2‘ बॉक्स ऑफिस पर अब भी टिके रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है। हालांकि, फिल्म की रफ्तार अब काफी कम हो चुकी है। फिल्म अपने पहले भाग की तरह करिश्मा नहीं दोहरा सकी है। रही सही कसर फिल्म तेरे इश्क में ने पूरी कर दी है। सिनेमाघरों में धनुष की फिल्म आने से दे दे प्यार दे 2 पर गहरा असर पड़ा है। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर 19वें दिन फिल्म का हाल कैसा रहा है।
Tere Ishk Mein: ‘तेरे इश्क में’ की टीम ने फिल्म की शानदार ओपनिंग का जयपुर में मनाया जश्न
19वें दिन कितनी कमाई? (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 19)
‘दे दे प्यार दे 2’ 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहाल नजर आ रही है। फिल्म ने तीसरे मंगलवार को 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 72 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन जैसे सितारे के बावजूद इसका ऐसा प्रदर्शन वाकई चिंता का विषय है।
Border 2 का क्लाइमैक्स होगा और भी धमाकेदार, तीन दिन एक्शन सीन शूट करेंगे सनी देओल, तारीख तय
बजट ज्यादा, कमाई कम
बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म अब तक अपने सेफ जोन में नहीं आ सकी है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने महज 51.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरे हफ्ते में कलेक्शन घटकर 16.4 करोड़ ही रह गया था। तीसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार और कम होती दिख रही है। ऐसे में अब इस फिल्म को भारत में हिट नहीं कहा जा सकता है। 5 दिसबंर को सिनेमाघरों में धुरंधर आ रही है। ऐसे में इस फिल्म को सिनेमाघरों को अलविदा कहना पड़ सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म अपने लाइफटाइम रन में कुल कितने कलेक्शन तक पहुंच पाती है।






