Captain America Brave New World: मार्वल स्टूडियोज की फिल्मों के फैंस की भारत में काफी तादाद में हैं। इन लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, हाल ही में कैप्टन अमेरिका: ब्रेव न्यू वर्ल्ड को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया है। सिनेमाघरों के बाद अब इसे जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकेगा।
कब और कहा देख सकेंगे?
यह फिल्म डिज्नी+ पर स्ट्रीम की जा सकेगी। डिज्नी ने आधिकारिक घोषणा की है कि यह Captain Ameriaca Brave New World 28 मई 2025 से डिज्नी+ पर विशेष रूप से स्ट्रीम होगी। इस साल फरवरी में रिलीज हुई यह फिल्म दुनियाभर में 415 मिलियन डॉलर (लगभग 3500 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। अब दर्शक इस फिल्म का घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं।
On May 28, Marvel Studios’ Captain America: Brave New World is streaming on #DisneyPlus. pic.twitter.com/SN2trfmLI0
— Marvel Studios* (@MarvelStudios) May 13, 2025
ओटीटी पर देखें सैम विल्सन की नई जंग
Captain Ameriaca Brave New World में एंथनी मैकी एक बार फिर सैम विल्सन के किरदार में हैं। द फाल्कन एंड द विंटर सोल्जर में उनकी झलक के बाद इस बार सैम अपने आइकॉनिक ढाल के साथ नए मिशन पर हैं। यह फिल्म हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर है।
फिल्म से जुड़े हैं इन दिग्गजों के नाम
Captain Ameriaca Brave New World का निर्देशन जूलियस ओनाह ने किया है। फिल्म में डैनी रामिरेज, शिरा हास, जोशा रोकेमोर, कार्ल लुंबली, जियानकार्लो एस्पोसिटो, लिव टायलर और टिम ब्लेक नेल्सन जैसे सितारे भी हैं। फिल्म के निर्माता केविन फाइगी और नेट मूर हैं, जबकि लुई डी’एस्पोसिटो और चार्ल्स न्यूइर्थ कार्यकारी निर्माता हैं।








