Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए एक दर्दनाक विमान हादसे ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के गैटविक के लिए उड़ान भर रही थी। टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही मेघानी नगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस त्रासदी ने न केवल यात्रियों के परिवारों, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों ने सोशल मीडिया पर इस हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के लिए प्रार्थना की।
सितारों की संवेदनाएं
अभिषेक बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर संक्षिप्त लेकिन भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “प्रार्थनाएं ।”निमरत कौर ने भी इस हादसे (Ahmedabad Plane Crash) पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान हादसे की खबर दिल दहलाने वाली है। भगवान प्रभावित परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति दे। यह हादसा बेहद दुखद है।”
Prayers. 🙏🏽
— Abhishek 𝐁𝐚𝐜𝐡𝐜𝐡𝐚𝐧 (@juniorbachchan) June 12, 2025
Heartbreaking news about the ghastly @airindia flight crash in Ahmedabad. May god give strength to all the affected families. Beyond tragic…
— Nimrat Kaur (@NimratOfficial) June 12, 2025
Ahmedabad Plane Crash: 242 यात्रियों वाला एयर इंडिया का विमान क्रैश, रितेश देशमुख ने जताया दुख
सोनू सूद, जो हमेशा मानवीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं, ने उम्मीद जताई कि इस हादसे (Ahmedabad Plane Crash) में कुछ लोग सुरक्षित मिल सकते हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे लगता है कि हमें कुछ जीवित बचे लोग मिलेंगे। ॐ साई राम। अहमदाबाद में टेकऑफ के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान के लिए प्रार्थनाएं।”
I have a feeling we will have survivors.💔
Om Sai Ram 🙏#airindiacrash— sonu sood (@SonuSood) June 12, 2025
Prayers for Air India flight that crashed in Ahmedabad after take off to London. 💔
— sonu sood (@SonuSood) June 12, 2025
सनी देओल ने भी इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में हुए विमान हादसे (Ahmedabad Plane Crash) की खबर से मैं स्तब्ध हूं। मैं पूरे दिल से प्रार्थना करता हूं कि कुछ लोग सुरक्षित मिलें और उन्हें तुरंत इलाज मिले। जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवारों को इस असहनीय दुख में हिम्मत मिले। ”
Devastated by the news of the plane crash in Ahmedabad.
Praying with all my heart for survivors — may they be found and receive the care they need.
May those who lost their lives rest in peace, and may their families find strength in this unimaginable time. 🙏— Sunny Deol (@iamsunnydeol) June 12, 2025
परिणीति चोपड़ा ने भी इस हादसे (Ahmedabad Plane Crash) पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “एयर इंडिया के इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में प्रभावित परिवारों का दर्द सोचकर दिल दुखी है। मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे।”
Can’t imagine the pain of the family members of the ill fated Air India flight today. Praying for God to give them strength during this time. 🙏
— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) June 12, 2025








