Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इन दिनों ड्रामे का अड्डा बना हुआ है। ताजा एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच नॉमिनेशन टास्क के दौरान तीखी नोकझोंक ने सबका ध्यान खींचा। इस पर अभिनेत्री गौहर खान ने अमाल मलिक की हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है। गौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अमाल की बदतमीजी पर सवाल उठाए और शो के मेकर्स को भी आड़े हाथों लिया।
Amitabh Bachchan को बच्चे की ‘बदतमीजी’ ने किया स्तब्ध? बोले- कहने के लिए कुछ नहीं है
Bigg Boss 19 में क्या हुआ नया विवाद?
Bigg Boss 19 के नॉमिनेशन टास्क के दौरान अमाल मलिक और अभिषेक के बीच बहस छिड़ गई। बहस इतनी बढ़ी कि अमाल ने गुस्से में अभिषेक के चेहरे को छुआ और उनके होंठों को लगभग दबाया। इस हरकत को देखकर न सिर्फ घरवाले हैरान रह गए, बल्कि गौहर का गुस्सा भी फूट पड़ा। हमेशा बिग बॉस में अनुशासन और नियमों की वकालत करने वाली गौहर ने इस घटना को गलत बताया।
Salman Khan: सलमान खान ने अभिनव कश्यप की फिर लगाई क्लास, बोले- भाई काम मिला क्या?
How dare someone touch another persons face ???? Almost squeezing lips ??? What the hell is this . Provocation in touch is physicality . Isn’t that simple ???? Pull amaal up or let everyone loose like animals to hit each other . If this is allowed , where would u draw the line ??…
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) October 13, 2025
गौहर खान का फूटा गुस्सा
गौहर ने एक्स पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा, “किसी का चेहरा छूने की हिम्मत कैसे हुई? होंठों को दबाना क्या है? यह शारीरिक उकसावे की हद है। इतना साधारण नहीं है ये। या तो अमाल को सबक सिखाइए या फिर सबको जानवरों की तरह एक-दूसरे पर हाथ उठाने की छूट दे दीजिए। अगर यह जायज है, तो फिर लाइन कहां खींचेंगे? कौन सा नियम कहता है कि किसी के शरीर को छूना ठीक है? अब कोई माथे पर छूएगा तो क्या वह उकसाने वाला नहीं होगा?”
Bollywood: एआई का कमाल, अपने जवान रूप से मिले बॉलीवुड सुपरस्टार्स








