Bigg Boss 19 में डबल इविक्शन का तगड़ा झटका! अशनूर कौर और शहबाज बादेशा घर से बाहर

Bigg Boss 19: सलमान खान के बिग बॉस 19 का फिनाले अब बस कुछ दिन दूर है। घर में टेंशन चरम पर है और बाहर फैंस की बहसें थमने का नाम नहीं ले रही। वीकेंड का वार आने से पहले ही एक बड़ी खबर ने सबको चौंका दिया है। ये खबर है डबल इविक्शन की। खबरों के मुताबिक अशनूर कौर और शहबाज बादेशा दोनों इस हफ्ते घर से बेघर हो गए हैं।

Tere Ishk Mein: 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में ‘तेरे इश्क में’, लिस्ट में कौन से नंबर पर मिली जगह

Bigg Boss 19 में डबल इविक्शन

अशनूर कौर को घर के नियम तोड़ने की सजा मिली है। हाल ही में एक टास्क के दौरान उन्होंने तन्या मित्तल को लकड़ी की प्लैंक से मार दिया था। अशनूर ने कहा था कि ये गलती से हुआ, लेकिन दर्शकों ने इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया। वहीं, शहबाज बादेशा को सबसे कम वोट मिलने की वजह से शो को अलविद कहना पड़ा है। सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। ज्यादातर फैंस ने इसे सही फैसला बताया।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 16: ‘दे दे प्यार दे 2’ के हिट होने का सपना तीसरे शनिवार को टूटा!

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

एक फैन ने लिखा, “बिल्कुल सही हुआ। अशनूर का व्यवहार हद पार कर चुका था। तन्या को मारना मतलब सीधा रेड कार्ड। शहबाज का भी बाहर होना जायज है…पब्लिक से कोई कनेक्ट ही नहीं था। Bigg Boss 19 आखिरकार सफाई कर रहा है।” दूसरे यूजर ने कहा, “अशनूर कौर को तो बहुत पहले बाहर होना चाहिए था। वो सिर्फ अभिषेक बजाज और थोड़ा-बहुत प्रणीत मोरे व गौरव खन्ना की वजह से यहां तक पहुंची। शो में उसने कुछ खास योगदान नहीं दिया, बल्कि कई बार तो परेशान ही किया।” एक और शख्स ने खुशी जताते हुए लिखा, “शहबाज बादेशा का बाहर होना देखकर बहुत खुशी हुई। घर में वो बस बोझ थे। कुछ भी वैल्यू नहीं जोड़ते नहीं थे। अशनूर का नियम तोड़ने पर जाना सख्त लेकिन सही है। हिंसा का नतीजा यही होता है। ये डबल इविक्शन फिनाले से पहले सबसे अच्छी सफाई है। अब रास्ता साफ है सबसे हकदार गौरव खन्ना ट्रॉफी उठाएंगे।”

सवाल भी उठा रहे लोग

हालांकि, कुछ लोग सवाल भी उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “प्लेट तोड़ना, मालती पर पानी फेंकना, नेहल को लात मारना, शहबाज को थप्पड़ मारना भी नियम तोड़ना था। फिर तन्या और फरहाना पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया गया?”फिलहाल मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कल वीकेंड का वार में सलमान खान सबके सामने सच रखेंगे। अब देखते हैं कि Bigg Boss 19 का ये डबल झटका फिनाले की रेस को कैसे बदलता है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?