Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इन दिनों ड्रामा और रहस्य से भरा पड़ा है। हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना ने सभी कंटेस्टेंट्स को हैरान करके रख दिया। स्प्लिट्सविला 10 के विनर बसीर अली का सामान घर से गायब हो गया। बासीर ने हर कंटेस्टेंट के बैग की तलाशी ली, लेकिन कुछ हाथ न लगा। इस बीच, उन्होंने बिग बॉस से गुजारिश की कि मेरा सारा सामान ले लो, लेकिन नतालिया को घर में वापस भेज दो।
Mirai Box Office Collection Day 3: ‘मिराय’ का तूफान हुआ तेज, तीसरे दिन हुई धुआंधार कमाई
Bigg Boss 19 में बसीर का सामान गायब
Bigg Boss 19 में इस घटना की शुरुआत तब हुई जब बासीर को पता चला कि उनके कपड़े, बाकी सामान सब गायब है। उन्होंने पूरे घर में खोजबीन शुरू कर दी। कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद और नेहल ने बसीर को सलाह दी कि शायद बिग बॉस ने ही उनका सामान छिपा लिया हो। दोनों ने कहा कि यह नतालिया को वापस लाने का तरीका हो सकता है। नतालिया हाल ही में शो से बाहर हो गई थीं। पहली डबल इविक्शन में नगमा के साथ उनका नाम भी कट गया था। फैंस ने इसे अनफेयर बताया था, लेकिन अब बसीर की यह गुजारिश चर्चा का केंद्र बन गई है।बासीर ने बिग बॉस को खुला ऐलान किया कि अगर कोई बलिदान टास्क है, तो वह अपने सारे कपड़े और सामान त्यागने को तैयार हैं। सिर्फ नतालिया को घर में एंट्री मिल जाए। बसीर ने कहा, “बिग बॉस, आप मेरा सारा सामान ले लो। लेकिन नतालिया को वापस भेज दो।”
Jolly LLB 3 Advance Booking: बॉक्स ऑफिस पर छा जाने को तैयार जॉली एलएलबी 3, एडवांस बुकिंग शुरू
Bigg Boss 19 LIVE UPDATES
☆ Baseer Ali’s luggage items go missing in the house.
☆ Baseer checked every contestant’s bags
☆ Baseer said Bigg Boss aap mera Sara Samaan lae lo, lakin Natalia ko ghar me wapas bhej do.
☆ Kunicka & Nehal tell Baseer that Shayad Bigg Boss ne…— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 15, 2025
किसने की शरारत
हालांकि, यह मस्ती अमाल और शहबाज ने की है। दोनों ने घरवालों के मसाला, कॉफी, कपड़े और बसीर व आवेज दरबार का सामान छिपा दिया। यह सब डैन्यूब प्रॉपर्टीज सेक्शन में छिपाया गया। शहबाज और अमाल ने खूब हंसी-मजाक किया, लेकिन बसीर की तलाश रुकने का नाम न ले रही थी।
चर्चा में थी बसीर-नतालिया की नजदीकियां
बसीर और नतालिया का रिश्ता शो की शुरुआत से ही चर्चा में है। बासीर ने नतालिया के लिए अपने फीलिंग्स जाहिर किए थे। इस पर फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया था। कुछ ने कहा था कि बसीर हर शो में एक लड़की के लिए ऐसा ही ड्रामा करते हैं। लेकिन बासीर ने साफ कहा कि नतालिया के साथ उनका कनेक्शन अलग है।








