Karan Veer Mehra: बिग बॉस 18 की ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद करणवीर मेहरा के सितारे बुलंदियों पर हैं। रियलिटी शो में अपनी बेबाकी और रणनीति से दर्शकों का दिल जीतने वाले करणवीर अब बॉलीवुड में भी धमाल मचाने को तैयार हैं। हाल ही में ऐलान हुआ है कि करणवीर, हर्षवर्धन राणे और सादिया खतीब के साथ एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर ओमंग कुमार कर रहे हैं, जिन्होंने ‘मैरी कॉम’ और ‘सर्बजीत’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है।
Roadies XX Finale: फिनाले में होगी तीखी जंग, प्रिंस नरूला ने Elvish Yadav को कहा ‘ऑनलाइन बदमाश’
ये सितारे भी आएंगे नजर
यह फिल्म एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा है, जिसमें करणवीर मेहरा के साथ हर्षवर्धन राणे, सादिया खतीब और सिंगर इप्सिता नजर आएंगे। जी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को ब्लू लोटस पिक्चर्स, स्टार्क एंटरटेनमेंट और इनोवेशंस इंडिया मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता ओमंग कुमार, उमेश केआर बंसल, प्रगति देशमुख, हिमांशु तिवारी, अजय सिंह, धनंजय सिंह, अभिषेक अंकुर और कैप्टन राहुल बाली हैं, जबकि राहत शाह काजमी सह-निर्माता हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक का एलान जल्द ही किया जाएगा।








