Awarapan 2: इमरान हाशमी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार लौट रहे हैं। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘अवारापन’ का सीक्वल ‘अवारापन 2’ अब हकीकत में बनने जा रही है। इमरान और विशेष फिल्म्स की जोड़ी ने फिर से हाथ मिलाया है। इस फिल्म की शूटिंग थाईलैंड के बैंकॉक में शुरू हो चुकी है। निर्देशक नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 3 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।
Awarapan 2 से लोगों को काफी उम्मीदें
फैंस के लिए यह खबर किसी सरप्राइज से कम नहीं, क्योंकि ‘अवारापन’ की रोमांटिक थ्रिलर स्टोरी आज भी दिलों पर राज करती है। बिलाल सिद्दीकी की स्क्रिप्ट लोगों के दिलों जीतने की कोशिश करेगी। 2007 में मोहित सूरी की ‘अवारापन’ ने इमरान को स्टार बना दिया था। इसमें उनके साथ श्रिया सरन नजर आई थीं। फिल्म की थीम एक अंडरवर्ल्ड डॉन का प्यार में बदलाव आज भी फैंस को रुलाती-हंसाती है। ‘अवारापन 2’ उसी दुनिया को आगे ले जाएगी, लेकिन नितिन कक्कड़ का फ्रेश अप्रोच इसे नया ट्विस्ट देगा।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर
ओजी से धमाल मचा रहे इमरान
वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी इन दिनों वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड और अपनी नई फिल्म ओजी को लेकर चर्चा में हैं। बैड्स ऑफ बॉलीवुड में लोगों को उनका कैमियो खूब पसंद आया है। वहीं, ओजी में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया है। यह उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। इस फिल्म में उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कारोबार करने में सफल रही है। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है।








