Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 3: अवतार फायर एंड ऐश को भारत में तगड़ा झटका लगा है। जेम्स कैमरून की यह फिल्म अवतार 2 जैसा जलवा नहीं दिखा सकी है। फिल्म को धुरंधर की आंधी से बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म का हाल कैसा रहा है।
तीसरे दिन का हाल (Avatar Fire and Ash Box Office Collection Day 3)
सैकनिल्क के मुताबिक अवतार 3 ने तीसरे दिन 24.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा दिन तक के शुरुआती शोज का है। रात तक इसमें बदलाव नजर आता रहेगा। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 65.43 करोड़ रुपये हो गई है। इतनी बड़ी फ्रेंचाइजी के लिए इतनी कम कमाई को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। इससे पहले अवतार 2 ने भारत में तीन दिन में 100 करोड़ रुपये आसानी से कमा लिए थे। हालांकि, तीसरे भाग के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
Munawar Faruqui ने Elvish Yadav को बताया भाई, बोले- हम एक प्लेट में खाना खाते थे
क्यों कम कमाई कर रही अवतार 3
अवतार 3 के कम कमाई का सबसे बड़ा कारण फिल्म धुरंधर है। इस फिल्म की कमाई के आगे अवतार 3 काफी पीछे छूट चुकी है। नॉर्थ इंडिया में धुंरधर ने अवतार 3 को गहरी चोट दी है। साथ ही, फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इससे भी फिल्म के कलेक्शन पर गहरा असर पड़ा है। इसकी रफ्तार को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह अवतार 2 के लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंचने में असफल साबित हो सकती है। हालांकि, पहले से ही ऐसा दावा करना थोड़ी जल्दबाजी होगी।
Elvish Yadav ने NGO स्कैम के आरोपों पर दिया करारा जवाब, कहा- मैं मदद के लिए पैसे नहीं लेता






