Shehbaz Badesha: बिग बॉस 19 का फिनाले जल्द होने वाला है। इस बीच हाल ही में कम वोट के कारण शहबाज बदेशा को शो से बाहर जाना पड़ा। उनके एलिमिनेशन के बाद म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक भावुक हो गए। अपने दोस्त को यादकर वह फूट-फूटकर रोए। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
Palash Muchhal: शादी टलने के बाद पहली बार पलाश मुच्छल एयरपोर्ट पर आए नजर, ब्लैक लुक में दिखे शांत
Shehbaz Badesha ने दी प्रतिक्रिया
अब इस वीडियो क्लिप को शहबाज ने भी अपने एक्स अकाउंट से साझा किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से अमाल के लिए खास अपील भी की है। शहबाज ने एक्स पर लिखा, “मेरे भाई अमाल मलिक को वोट करें। वह सच में ट्रॉफी डिजर्व करता है।”
vote for my brother 🙏🏻@AmaalMallik
He truly deserves to win the trophy…..🏆 pic.twitter.com/JRWLGB807Y
— Shehbaz Badesha (@ShehbazBadesha) December 1, 2025
Awarapan 2: ‘आवारापन 2’ में हुई इस दमदार अभिनेत्री की एंट्री, फिल्म में इमोशन का लगाएंगी तड़का
लोग भी हुए भावुक
इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं जमकर आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “अमाल के साथ हम सब भी रोए थे। फिनाले में आपको मिस करेंगे शहबाज।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बिग बॉस में लोग केवल नंबर गेम के लिए दोस्ती करते हैं। लेकिन आप दोनों की दोस्ती सच्ची थी। अमाल आपके लिए ट्रॉफी जरूर जीतेंगे शहबाज। आपको लगेगा कि आपने यह ट्रॉफी जीती है।” इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Samantha Ruth Prabhu ने राज निदिमोरू से रचाई शादी
इस दिन होगा फिनाले
बता दें कि बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। शो में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, मालती चाहर और प्रणीत मोरे के बीच कड़ी टक्कर है। देखना दिलचस्प होगा कि यह ट्रॉफी किसे हाथ लगती है।
V Shantaram की बायोपिक का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे महान फिल्मकार का रोल, पोस्टर रिलीज








