Allu Arjun: क्या मल्टीस्टारर होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म? एटली के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म पर आया अपडेट

Allu Arjun: साउथ सिनेमा के फैंस के लिए इन दिनों एक बड़ी खबर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन और मशहूर निर्देशक एटली एक साथ मिलकर एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं। शुरुआत में तो यह भी कहा जा रहा था कि इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन भी नजर आ सकते हैं। इतना ही नहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इसमें सलमान खान, रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गज सितारे भी होंगे, जिससे फैंस में जबर्दस्त उत्साह था।

Sikandar: रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही ‘सिकंदर’, बजट का 80 प्रतिशत वसूल, जानें ओटीटी पर कहां देख सकेंगे

मल्टीस्टारर नहीं होगी फिल्म

हालांकि, इस प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने अब सारी अफवाहों को खारिज कर दिया है। अब साफ हो गया है कि यह मल्टी-स्टारर फिल्म नहीं होगी। शिवकार्तिकेयन भी इसमें कोई किरदार अदा नहीं करेंगे।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने बेच डाले मुंबई के अपने कई अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में हुई डील

अल्लू-एटली की जोड़ी ने बढ़ाईं उम्मीदें

अल्लू अर्जुन और एटली की इस संभावित फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं। अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरें हैं कि प्रोजेक्ट जल्द ही आगे बढ़ेगा। एटली पहले भी मर्सल, बिगिल और हाल ही में शाहरुख खान की जवान जैसी सुपरहिट बनाकर लोगों का दिल जीत चुके हैं। फैंस को उम्मीद है कि उनकी ये फिल्म भी कामयाबी के झंडे गाड़ेगी। वहीं, अल्लू अर्जुन की हालिया फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। यह फिल्म उनकी करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है।

Krrish: ट्रोलिंग के बीच गजराज राव ने किया राकेश रोशन का समर्थन, ऋतिक को ‘कृष’ में कास्ट करने पर कही ये बात

सलमान की फिल्म अटकी, अब अल्लू पर करेंगे फोकस!

पहले खबरें थीं कि एटली सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं, लेकिन तारीखों की टक्कर और लॉजिस्टिक समस्याओं की वजह से ये प्लान टल गया। अब उनका सारा ध्यान अल्लू अर्जुन के प्रोजेक्ट पर है। इस फिल्म का संगीत संभालने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर साई अभ्यंकर को साइन किया गया है। उनके आने से फिल्म के गानों को लेकर भी उत्साह है। एटली का कमर्शियल हिट फिल्म देने का ट्रैक रिकॉर्ड और अल्लू अर्जुन की जबर्दस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि आगामी फिल्म बड़ा कमाल दिखा सकती है।

 

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?