Housefull 5: बॉलीवुड की सबसे मजेदार फ्रेंचाइजी हाउसफुल का पांचवी पार्ट यानी ‘हाउसफुल 5’ अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में छा गया है। मंगलवार (27 मई) को रिलीज हुए इस ट्रेलर के लॉन्च इवेंट में फिल्म के सितारे काफी खुश नजर आए। हालांकि, इस इवेंट का असली रंग तब चढ़ा, जब अक्षय कुमार ने अपने खिलाड़ी अंदाज में नरगिस फाखरी के साथ मजेदार प्रैंक कर डाला। इस प्रैंक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
अक्षय का प्रैंक, फिर नरगिस ने दिया जवाब
Housefull 5 ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय कुमार अपने मजाकिया मूड में थे। उन्होंने चुपके से नरगिस फाखरी की पीठ पर एक कागज चिपका दिया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। हालांकि, नरगिस भी कम नहीं थीं। उन्होंने अक्षय का यह शरारती प्लान तुरंत भांप लिया। उनकी मदद के लिए सोनम बाजवा आगे आईं और उन्होंने वह कागज निकाल दिया। इसके बाद नरगिस ने मौका देखकर मस्ती में उसी कागज को अक्षय की पीठ पर चिपका दिया। इस मजेदार पल का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा। फैंस इस मस्ती को देखकर खूब हंस रहे हैं और सितारों की इस केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।
Housefull 5 Trailer: ‘हाउसफुल 5’ का दिलचस्प ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने फैंस को दिया सरप्राइज
#AkshayKumar having some fun with #NargisFakhri 😂♥️ at #Housefull5 event. #Housefull5Trailer @akshaykumar pic.twitter.com/RNJS5WhKRT
— ViRaaj…💥🔥 (@Viraaj_AKS_) May 27, 2025
हाउसफुल 5 के ट्रेलर मचाया धमाल
Housefull 5 का ट्रेलर हंसी, सस्पेंस और मस्ती का पूरा पैकेज है। इसमें मर्डर मिस्ट्री के साथ कॉमेडी का तड़का है जो दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देगा। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इन सितारों की मस्ती और एक-दूसरे के साथ बॉन्डिंग ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी हमेशा से दर्शकों को हंसी का डोज देने के लिए जानी जाती है। इस बार भी ट्रेलर देखकर लगता है कि Housefull 5 पुरानी परंपरा को बरकरार रखेगी। ट्रेलर में अक्षय कुमार समेत कलाकारों का मजाकिया अंदाज और सितारों की धमाकेदार केमिस्ट्री पहले से ही फैंस का दिल जीत चुकी है। यह फिल्म 6 जून 2025 को रिलीज होगी।








