Housefull 5: अक्षय कुमार का अनोखा अंदाज, ‘हाउसफुल 5’ के प्रचार में फैन के साथ खेली फुगड़ी

Housefull 5: बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 6 जून, 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, अक्षय और फिल्म की पूरी टीम प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ रही।

Housefull 5 Advance Booking: ‘हाउसफुल 5’ की धमाकेदार शुरुआत, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

अक्षय ने फैन के साथ खेली फुगड़ी

हालांकि, इस बार अक्षय ने अपने अनोखे अंदाज से सबका ध्यान खींचा है। हाल ही में Housefull 5 के प्रमोशन के दौरान वह एक फैन के साथ पारंपरिक खेल फुगड़ी खेलते नजर आए। यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक वीडियो में अक्षय कुमार अपने फैन के साथ जोर-शोर से फुगड़ी खेलते दिख रहे हैं। उनकी इस मस्ती और सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की लिमिटेड एडवांस बुकिंग शुरू, पहली बार दो अलग वर्जन चुनने का मौका

मजेदार वीडियो आया सामने

इस मजेदार वीडियो को ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म समीक्षक रोहित जायसवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो में अक्षय की एनर्जी और फैन के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है। यह वीडियो न सिर्फ Housefull 5 के प्रचार को और मजेदार बना दिया, बल्कि यह अक्षय की जिंदादिली को भी दिखा रहा है।

Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ के इन सीन पर चली सेंसर की कैंची, जानिए कितनी लंबी बनी फिल्म

फिल्म में होंगे दो क्लाइमैक्स

Housefull 5 इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी है। इसमें अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी और सोनम बाजवा जैसे सितारे नजर आएंगे। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसी, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का तड़का लेकर आ रही है। खास बात यह है कि फिल्म में दो अलग-अलग क्लाइमेक्स होंगे, जो दर्शकों को हर शो में नया अनुभव देंगे।

Akshay Kumar: ‘हाउसफुल 5’ ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में अक्षय ने परेश रावल को बताया दोस्त, बोले- हम 32 साल से…

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?