Akhanda 2: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण के जन्मदिन से ठीक पहले उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2: तांडवम’ का हिंदी टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह टीजर 10 जून 2025 को बालकृष्ण के जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए खास तोहफा है। नंदमुरी बालकृष्ण और निर्देशक बोयापति श्रीनु की जोड़ी इससे पहले ‘सिंहा’, ‘लीजेंड’ और ‘अखंडा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी है। अब चौथी बार यह जोड़ी एक साथ धमाल मचाने को तैयार है। ‘अखंडा 2’ 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
SSMB29: महेश बाबू की ‘एसएसएमबी29’ में नया ट्विस्ट, फिल्म में इस धांसू एक्टर की एंट्री की चर्चा तेज
हिंदी टीजर ने बढ़ाया उत्साह
Akhanda 2 का हिंदी टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। यह फैंस के बीच तहलका मचा रहा है। टीजर में बालकृष्ण का दमदार अंदाज और बोयपति श्रीनू की भव्य निर्देशन शैली की झलक साफ दिखाई देती है। ‘अखंडा’ की तरह ही यह फिल्म भी एक्शन, ड्रामा और भावनाओं का शानदार मेल पेश करने की कोशिश करेगी। ।टीजर में बालकृष्ण का ताकतवर लुक और थर्राट भरे सीन फैंस को और उत्साहित कर रहे हैं।
BALAKRISHNA – BOYAPATI SREENU REUNITE FOR ‘AKHANDA 2’ – *HINDI* TEASER OUT NOW – 25 SEPT 2025 RELEASE… Ahead of #NandamuriBalakrishna‘s birthday on 10 June 2025, the makers of #Akhanda2: #Thaandavam have unveiled a special teaser to mark the occasion.#Akhanda2Teaser HINDI 🔗:… pic.twitter.com/WCdIIDkipy
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 9, 2025
बालकृष्ण और बोयापति की हिट जोड़ी
नंदमूरी बालकृष्ण और बोयापति श्रीनू की जोड़ी तेलुगु सिनेमा में हिट की गारंटी मानी जाती है। उनकी पिछली तीन फिल्में ‘सिंहा’, ‘लीजेंड’ और ‘अखंडा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाबी हासिल की थी। खासकर ‘अखंडा’ ने अपनी कहानी, एक्शन और बालकृष्ण के दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीता था। अब Akhanda 2 के साथ यह जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है।








