Ahaan Pandey: अहान पांडे की तीसरी फ़िल्म भी फ्लोर पर, ‘सैयारा’ के बाद हैट्रिक की तैयारी

फ़िल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई: अपनी बेहतरीन प्रेम कहानियों के लिए पहचाने गए निर्देशक मोहित सूरी की यशराज फिल्म्स में एंट्री हुई, निर्माता आदित्य चोपड़ा ने कंपनी की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और मोहित ने भी एक नए चेहरे अहान पांडे को एक रोमांटिक फिल्म में बड़े परदे पर लॉन्च करने की ये ज़िम्मेदारी सुपरहिट फ़िल्म ‘सैयारा’ देकर पूरी कर दी। अब उनकी दो नई फ़िल्में जल्द ही शुरू होने वाली हैं।

अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान की पहली फिल्म सुपरहिट रहने के बाद वह अपनी दूसरी फ़िल्म की तैयारी काफ़ी पहले से शुरू कर चुके हैं। ये दूसरी फ़िल्म होगी निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र के निर्देशन में बनने जा रही एक एक्शन फ़िल्म। अली अब्बास पहले भी यशराज फ़िल्म्स के साथ ‘सुल्तान’, ‘टाइगर ज़िंदा है’और ‘भारत’ जैसी सुपरहिट फ़िल्में बना चुके हैं।

Ahaan Panday
सैयारा: फोटो: फिल्मी हूं नेटवर्क, मुंबई

अहान पांडे की चर्चा इन दिनों इसलिए भी है कि आदित्य चोपड़ा ने उनसे एक और फ़िल्म की तैयारी शुरू करने को कह दिया है। अली अब्बास ज़फर की फ़िल्म की शूटिंग लंदन में शुरू होने वाली है और इस फ़िल्म का पहला शेड्यूल ख़त्म होते ही अहान शुरू करेंगे एक और लव स्टोरी, जिसे उनके मेंटॉर मोहित सूरी ही बनाने जा रहे हैं।

अहान को लगभग सात साल पहले वाईआरएफ टैलेंट के रूप में आदित्य चोपड़ा ने चुना। उन्होंने खुद ही अपनी देखरेख में अहान की पूरी तैयारी कराई। इस दौरान अहान के शरीर सौष्ठव, उनके उच्चारण, उनके बोलचाल के तरीके, उनके कैमरे के सामने खुद को प्रस्तुत करने की क्षमताओं के अलावा उन्हें एक अभिनेता के लिए जरूरी सारे प्रशिक्षण दिए गए हैं।

अहान को हिंदी सिनेमा का नया स्टार बनाने की योजना पर बीते सात साल से चलता रहा काम अपना रंग ‘सैयारा’ में दिखा चुका है। अहान को सोशल मीडिया से दूर रहने को भी कहा गया है। तैयारी के दौरान भी उनकी तस्वीरों को बाहर नहीं आने दिया गया ताकि अहान का सारा फोकस अपनी तैयारी पर रहे।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Raghu Rai: मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Raghu Rai: मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, 83 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

कृतिका कामरा की कातिलाना अदाएं

कृतिका कामरा की कातिलाना अदाएं

सनी लियोनी का ग्लैमरस अंदाज

सनी लियोनी का ग्लैमरस अंदाज

Khalnayak Returns: कौन है मोहित कम्बोज? जिनकी कंपनी बना रही ‘खलनायक रिटर्न्स’

Khalnayak Returns: कौन है मोहित कम्बोज? जिनकी कंपनी बना रही ‘खलनायक रिटर्न्स’

‘M4M’ का ट्रेलर लॉन्च: कातिल पहचानो और जीतो 1 लाख रुपये, अमेरिकन एक्ट्रेस जो शर्मा का बॉलीवुड डेब्यू

‘M4M’ का ट्रेलर लॉन्च: कातिल पहचानो और जीतो 1 लाख रुपये, अमेरिकन एक्ट्रेस जो शर्मा का बॉलीवुड डेब्यू

Pooja Hegde: सुपरस्टार अनेक, नतीजा हर बार एक! कमाल की कन्सिस्टेंसी है…

Pooja Hegde: सुपरस्टार अनेक, नतीजा हर बार एक! कमाल की कन्सिस्टेंसी है…