Aamir Khan Productions: भारतीय सेना की ओर से 7 मई की देर रात पाकिस्तान और पीओके में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से एयर स्ट्राइक की गई थी। इस कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच हुआ है। इस ऑपरेशन को 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब माना जा रहा है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इस सैन्य कार्रवाई पर जहां देशभर में खुशी का माहौल है। वहीं, बॉलीवुड और मनोरंजन जगत के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा की हैं। इस बीच आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस ने भी पहली बार इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर दी है।
आमिर खान प्रोडक्शंस की प्रतिक्रिया
आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए भारतीय सेना की इस कार्रवाई की सराहना की। पोस्ट में लिखा गया है, “हर खतरे के खिलाफ डटे रहने के लिए हमारी बहादुर सेनाओं को सलाम।”
Saluting our brave forces for standing tall against every threat.
#OperationSindoor #IndiaFightsPropaganda pic.twitter.com/NSixMzXs6p— Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) May 9, 2025
इस फिल्म में जल्द नजर आएंगे आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसे उनकी प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें इसकी रिलीज डेट से भी बताई गई थी। यह फिल्म 20 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।








