Thamma: फिल्म ‘थामा’ दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। यह हॉरर यूनिवर्स की एक और रोमांचक कहानी है जो दर्शकों को डर और उत्साह दोनों से भर देगी। लेकिन सवाल यह है कि क्या यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत वसूल कर पाएगी? आइए हम सरल शब्दों में समझते हैं कि ‘थामा’ को सफल होने के लिए कितनी कमाई करनी होगी।
Thamma पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, किसिंग सीन को किया गया छोटा
Thamma के हिट होने का पूरा गणित समझिए
- फिल्म का कुल बजट प्रोडक्शन, प्रचार और अन्य खर्च को लेकर लगभग 140-145 करोड़ रुपये है। इस फिल्म को सफलता का टैग पाने और फ्लॉप से बचने के लिए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 से 160 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा।
- हिट का दर्जा पाने के लिए 180 से 200 करोड़ रुपये के बीच कमाई करनी होगी। दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से तारीफ मिलने पर ऐसा हो सकेगा।
- 250 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई अगर यह फिल्म करती है तो इसे सुपरहिट कहा जाएगा।
- इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर कहलाने के लिए 300 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार करना होगा। अगर फिल्म इतना कलेक्शन कर लेती है तो यह आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।
तीन दिन में करनी होगी Thamma को इतनी कमाई
दिवाली के त्योहार में परिवारों के थिएटर की ओर रुख करने से ‘थामा’ को फायदा मिल सकता है। हॉरर यूनिवर्स की पिछली फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन मुकाबला कड़ा होगा, क्योंकि फिल्म को एक दीवाने की दीवानियत कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। अगर तीन दिन में 70-80 करोड़ आ गए तो बाकी सफर आसान हो जाएगा।
Khesari Lal Yadav Net Worth: खेसारी लाल यादव हैं बिहार के करोड़पति, जानें कुल संपत्ति






