Prabhas: जापान के उत्तर-पूर्वी तट पर कल रात एक जोरदार भूकंप ने सबको हिला दिया। 7.5 तीव्रता का ये भूकंप इतना तेज था कि सुनामी की चेतावनी जारी हो गई। इसके बाद प्रभास को लेकर उनके फैंस की चिंता आसमान छूने लगी। प्रभास अभी जापान में ही हैं।
Kartik Aaryan ने Johnny Depp के साथ साझा की तस्वीर, फैंस बोले- ये सेल्फी ऑफ द ईयर है
मारुति ने दी Prabhas के बारे में जानकारी
प्रभास अपनी आइकॉनिक फिल्म “बाहुबली द एपिक” की स्पेशल प्रीमियर स्क्रीनिंग के लिए जापान गए थे। खबर फैलते ही फैंस के सवालों का सैलाब आ गया प्रभास कहां हैं? क्या वो ठीक हैं?” फैंस की ये चिंता देखकर डायरेक्टर मारुति ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया दी है। 123 तेलुगु की खबर के मुताबिक द राजा साब के निर्देशक मारुति ने बतायै है कि प्रभास ठीक हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वह वो टोक्यो में नहीं हैं।
दमदार है Border 2 से अहान शेट्टी का पहला लुक, गंभीर चेहरा, आंखों में जज्बा…
कब आएगी द राजा साब?
बताया जा रहा है कि वापसी के बाद प्रभास अपनी अगली फिल्म “स्पिरिट” की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। भारत आने पर वह “द राजा साब” के प्रमोशंस में भी वो जोर-शोर से जुटेंगे। ये हॉरर-फैंटसी फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय दत्त भी हैं।
Deepika Padukone: ‘महावतार’ में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री? जानें पूरी डिटेल








