अगर आप इस वीकेंड घर पर रहकर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स आपके लिए तोहफों की बारिश लेकर आए हैं। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम और ज़ी5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन का परफेक्ट मिक्स रिलीज हुआ है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम ‘द केरला स्टोरी 2’ का है, जो एक बार फिर अपनी संवेदनशील कहानी के साथ दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्राइम और रिवेंज का हाई-वोल्टेज ड्रामा
सोनी लिव की चर्चित सीरीज ‘अनदेखी’ अपने चौथे और आखिरी सीजन (The Final Battle) के साथ वापस आ गई है। जहाँ पापाजी और रिंकू के बीच का खूनी संघर्ष अपने अंजाम तक पहुँचेगा। वहीं, नेटफ्लिक्स पर पुलकित सम्राट और दिव्येंदु की ‘ग्लोरी’ रिलीज हुई है, जो स्पोर्ट्स और क्राइम के काले गठजोड़ को पर्दे पर उतारती है। अगर आप ‘सपने वर्सेस एवरीवन’ के फैन हैं, तो इसका दूसरा सीजन भी प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुका है।
एनीमेशन और बायोग्राफिकल ड्रामा का तड़का
हॉलीवुड और इंटरनेशनल कंटेंट के शौकीनों के लिए भी बहुत कुछ खास है। नेटफ्लिक्स पर ‘मैन ऑन फायर’ और एनीमेटेड कॉमेडी ‘स्वैप्ड’ (Swapped) स्ट्रीम हो रही है। जापान की मशहूर फॉर्च्यून टेलर की कहानी बयां करती ‘स्ट्रेट टू हेल’ और एप्पल टीवी पर हॉरर-कॉमेडी ‘विडोज़ बे’ (Widow’s Bay) आपके मनोरंजन को दोगुना करने के लिए तैयार हैं।






