The Devil Wears Prada 2 Review: फैशन, सत्ता, इमोशन और बदलते वक्त की चमकदार कहानी

‘द डेविल वेअर्स प्राडा 2’ उस दुनिया में वापसी है, जहां स्टाइल सिर्फ कपड़ों में नहीं, रवैये में भी होता है।

 

यह कहानी है एंड्रिया सैक्स उर्फ एंडी (ऐन हैथवे) की, जो अब एक प्रतिष्ठित पत्रकार बन चुकी है। मगर एक अवॉर्ड समारोह में सम्मान लेने से ठीक पहले उसे पता चलता है कि कंपनी ने डाउनसाइजिंग के तहत उसे और उसकी टीम को निकाल दिया है।

 

 

उधर, रनवे मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ मिरांडा प्रीस्टली (मेरिल स्ट्रीप) भी मुश्किलों में है। एक विवादित कंपनी से जुड़ाव पर पत्रिका की छवि पर सवाल उठते हैं और उनकी प्रमोशन पर खतरा मंडराने लगता है। तभी एंडी का वायरल वीडियो देखकर रनवे के चेयरमैन उसे वापस बुलाते हैं, इस बार फीचर्स एडिटर बनाकर। यानी किस्मत फिर उसे उसी दरवाज़े पर ले आती है, जहां कभी वह सहमी हुई असिस्टेंट थी।

 

 

अब एंडी फिर मिरांडा के सामने है, लेकिन वक्त बदल चुका है। मिरांडा पहले जैसी ठंडी और तेज़ हैं, मगर एंडी अब पहले वाली लड़की नहीं रही। इसी टकराव, बदलाव और पुराने रिश्तों की नई परिभाषा पर पूरी फिल्म टिकी है।

 

 

डेविड फ्रेंकल ने इस ‘द डेविल वेअर्स प्राडा 2’ को सिर्फ पुरानी यादों के भरोसे नहीं छोड़ा। उन्होंने कहानी को आज के दौर से जोड़ा है, जहां नौकरी एक मैसेज में जा सकती है, प्रिंट मीडिया डिजिटल में बदलने को मजबूर है और पुराने दिग्गजों को नए मैनेजमेंट गुर सिखा रहे हैं।

 

 

फिल्म ‘द डेविल वेअर्स प्राडा 2’ की सबसे बड़ी ताकत है कि यह फैशन की चमक बनाए रखते हुए भी आज की बेचैनी को पकड़ती है। कहीं व्यंग्य है, कहीं भावुकता, कहीं कॉरपोरेट कटाक्ष—और कहीं रिश्तों की चुप गर्माहट।

 

 

एलाइन ब्रॉश मैकेना की कहानी सहज ढंग से आगे बढ़ती है। पटकथा हल्की-फुल्की, चतुर और मनोरंजक है। संवाद तीखे हैं, लेकिन बनावटी नहीं लगते। फिल्म पहले हिस्से में तेज़ रफ्तार पकड़ती है, हालांकि बीच में थोड़ी सुस्ती महसूस होती है। एक पल लगता है कि कहानी किस दिशा में जा रही है, लेकिन इंटरवल के बाद एक अहम ट्विस्ट इसे फिर मजबूत बना देता है। प्री-क्लाइमैक्स भावुक है और अंतिम दृश्य चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है।

 

 

मेरिल स्ट्रीप फिर साबित करती हैं कि मिरांडा प्रीस्टली सिर्फ किरदार नहीं, एक संस्था है। उनका रौब, उनकी चुप्पी, उनकी नज़र, सब कुछ असरदार है। ऐन हैथवे बेहद परिपक्व और आत्मविश्वासी एंडी के रूप में शानदार हैं। उनका किरदार इस बार कहीं ज्यादा गहराई लिए हुए है। एमिली ब्लंट शुरुआत में कम दिखती हैं, लेकिन बाद में मजबूती से उभरती हैं। स्टेनली टुची हमेशा की तरह दिल जीत लेते हैं। उनके हिस्से के कुछ दृश्य बेहद भावुक हैं। लेडी गागा का कैमियो मज़ेदार है और बाकी कलाकार भी अच्छा साथ निभाते हैं।

 

 

फिल्म का सबसे चमकदार हिस्सा इसके कॉस्ट्यूम्स हैं। शानदार परिधान, एक्सेसरीज़ और विजुअल प्रेजेंटेशन आंखों को लुभाते हैं। न्यूयॉर्क और मिलान को बेहद खूबसूरती से फिल्माया गया है। बैकग्राउंड स्कोर कहानी के साथ सहजता से चलता है। एडिटिंग ठीक है,हालांकि कुछ हिस्सों को और कसा जा सकता था।

 

 

फ़िल्म ‘द डेविल वेअर्स प्राडा 2’ सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि समय के साथ बदली दुनिया और पुराने रिश्तों की नई व्याख्या है। इसमें फैशन की चमक है, कॉरपोरेट दुनिया की चालें हैं, इमोशन है और दो मजबूत महिलाओं की दिलचस्प जंग भी।

 

 

जो लोग फिल्म ‘द डेविल वेयर्स प्राडा’ से प्यार करते हैं, उनके लिए यह खूबसूरत वापसी है। और जिन्होंने पहली नहीं देखी, उनके लिए भी यह एक स्मार्ट, स्टाइलिश और दिल छू लेने वाला मनोरंजन है।

 

 

 

Movie Review: ‘द डेविल वेअर्स प्राडा 2’

कलाकार: मेरिल स्ट्रीप, ऐन हैथवे, एमिली ब्लंट, स्टेनली टुची, सिमोन एश्ले, टिबोर फेल्डमैन, लूसी लियू, जस्टिन थेरॉक्स, पैट्रिक ब्रैमल, ट्रेसी थॉम्स, केनेथ ब्राना

निर्देशक: डेविड फ्रेंकल

लेखक: एलाइन ब्रॉश मैकेना

निर्माता: वेंडी फाइनरमैन, करेन रोसेनफेल्ट

स्टूडियो: 20th Century Studios, Fox 2000 Pictures, Elias-Clarke Productions

रिलीज़ डेट: 1 मई 2026

 

रेटिंग: ⭐⭐⭐⭐☆ (4/5)

  • Mohammad Faique

    मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Dare Devil Born Again 2 Review: लौट आया मार्वल का पसंदीदा डेयरडेविल, अंधेरे शहर में न्याय की आखिरी लौ

    Dare Devil Born Again 2 Review: लौट आया मार्वल का पसंदीदा डेयरडेविल, अंधेरे शहर में न्याय की आखिरी लौ

    The Devil Wears Prada 2 Review: फैशन, सत्ता, इमोशन और बदलते वक्त की चमकदार कहानी

    The Devil Wears Prada 2 Review: फैशन, सत्ता, इमोशन और बदलते वक्त की चमकदार कहानी

    Ek Din Review: जुनैद के लिए बॉक्स ऑफिस पर भारी रहा ‘एक दिन’, लगातार दूसरी फ़िल्म को नहीं मिले दर्शक

    Ek Din Review: जुनैद के लिए बॉक्स ऑफिस पर भारी रहा ‘एक दिन’, लगातार दूसरी फ़िल्म को नहीं मिले दर्शक

    Raja Shivaji Review: देश के बच्चे बच्चे को देखनी चाहिए ये फ़िल्म, रितेश ने दिल से बनाई फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’

    Raja Shivaji Review:  देश के बच्चे बच्चे को देखनी चाहिए ये फ़िल्म, रितेश ने दिल से बनाई फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’

    ओटीटी पर मचेगा धमाल! ‘द केरला स्टोरी 2’ से लेकर ‘अनदेखी’ के फिनाले तक, इस वीकेंड देखें ये 9 जबरदस्त फिल्में और सीरीज

    ओटीटी पर मचेगा धमाल! ‘द केरला स्टोरी 2’ से लेकर ‘अनदेखी’ के फिनाले तक, इस वीकेंड देखें ये 9 जबरदस्त फिल्में और सीरीज

    जिम जाने का नहीं है मन? इन 5 योगासनों से खुद को फिट रखती हैं अभिनेत्रियां

    जिम जाने का नहीं है मन? इन 5 योगासनों से खुद को फिट रखती हैं अभिनेत्रियां