Virat Kohli-Rahul Vaidya: बॉलीवुड सिंगर राहुल वैद्य और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच पिछले कुछ दिनों से चली आ रही तनातनी अब खत्म होती नजर आ रही है। राहुल ने 17 मई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर विराट कोहली को अनब्लॉक करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने विराट को “क्रिकेट का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज” और भारत का गर्व कहा।
राहुल वैद्य ने किया धन्यवाद
राहुल ने इंस्टाग्राम पर विराट की एक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो इस बात का सबूत था कि विराट ने उन्हें अनब्लॉक कर दिया है। राहुल ने लिखा, विराट कोहली, मुझे अनब्लॉक करने के लिए धन्यवाद। आप क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं और भारत का गर्व हैं। जय हिंद। भगवान आपको और आपके परिवार को खुश रखे।”
View this post on Instagram
इस वजह से हुआ था विवाद?
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब राहुल वैद्य ने विराट कोहली के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर मजाकिया टिप्पणी की। दरअसल, विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की तस्वीर को गलती से लाइक कर दिया था और बाद में इसे ‘एल्गोरिदम ग्लिच’ करार दिया था। राहुल ने इस पर चुटकी लेते हुए एक मजेदार स्टोरी शेयर की थी, जिसके बाद विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मुझे नहीं पता विराट ने मुझे क्यों ब्लॉक किया। मैं उनका फैन था, लेकिन अब उनकी शख्सियत को सपोर्ट नहीं करता। शायद एल्गोरिदम ने गलती से मुझे ब्लॉक कर दिया।” राहुल ने विराट के फैंस को ‘जोकर’ कहकर विवाद को और हवा दे दी थी।
विराट के भाई ने लगाई थी फटकार
विराट ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उनके बड़े भाई विकास कोहली ने राहुल पर तीखा हमला बोला था। विकास ने राहुल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा थे, “बच्चे, अगर इतनी मेहनत अपनी सिंगिंग पर कर लेते तो शायद अपनी मेहनत से फेमस हो जाते। पूरा देश मौजूदा हालात पर ध्यान दे रहा है और यह शख्स विराट का नाम लेकर फॉलोअर्स बढ़ाने में लगा है। क्या लूजर है।”








