Varanasi: राजामौली की फिल्म में धांसू किरदार निभाएंगे Mahesh Babu, फिल्म का नाम भी हुआ तय

Varanasi: हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शनिवार शाम को धूम मची। हजारों की भीड़ के बीच निर्देशक एसएस राजामौली ने सुपरस्टार महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म का टाइटल और पहला टीजर लॉन्च किया। फिल्म का नाम ‘वाराणसी’ रखा गया है। पहले इसे ‘ग्लोबट्रॉटर’ से जाना जा रहा था। टीजर देखकर लगता है कि ये एक भव्य, मिथकीय कहानी होगी।

Haq Box Office Collection Day 9: ‘हक’ पर मंडराया फ्लॉप का साया, 9वें दिन नई रिलीज ने तोड़ दी कमर

Varanasi की दिखी शानदार झलक

टीजर की शुरुआत 512 ईस्वी के वाराणसी से होती है। संत यज्ञ कर रहे हैं, जंगल घने हैं, उग्र भाटी गुफा दिखती है। फिर फ्लैशबैक में 7200 ईसा पूर्व का दौर और हनुमान जी का लंका दहन। इसके बाद महेश बाबू का दाढ़ी वाला लुक… खून से सना शर्ट, हाथ में त्रिशूल। वो जोरदार तरीके से बैल की सवारी करते नजर आते हैं। पीछे काशी के प्राचीन मंदिर। बैल यहां नंदी का प्रतीक है। भगवान शिव का वाहन और द्वारपाल। आखिर में स्क्रीन पर आता है ‘वाराणसी’…।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: ‘दे दे प्यार दे 2’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल? जानें कलेक्शन

इवेंट में स्लाइलिश लगे Varanasi के सितारे

राजामौली ने अपने एक्स पोस्ट में महेश के किरदार से लोगों को रूबरू कराया है। इवेंट का स्टेज वाराणसी के घाटों और गंगा की थीम पर सजा था। फिल्म की आध्यात्मिक झलक साफ दिखी। प्रियंका चोपड़ा ने सफेद लहंगे में ग्रैंड एंट्री की। मैचिंग ब्लाउज, दुपट्टा और सोने के गहने। महेश बाबू स्टाइलिश लगे फॉन कलर का ब्लेजर, सफेद डीप नेक शर्ट और पैंट में में वह काफी हैंडसम दिख रहे थे। मंच पर राजामौली के अलावा भूषण कुमार, नाम्रता शिरोडकर, पृथ्वीराज सुकुमारन अपनी पत्नी सुप्रिया मेनन के साथ, ‘आरआरआर’ के ऑस्कर विनर संगीतकार एमएम कीरावानी और राजामौली के पिता लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद मौजूद थे। होस्ट थे यूट्यूबर आशीष चंचलानी। उन्होंने राजामौली की तारीफ की कि ‘आरआरआर’ से भारतीय सिनेमा को दुनिया में गौरव दिलाया।

De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?