Varanasi Budget: एसएस राजामौली ने तो कमाल कर दिया है। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज स्टारर ‘वाराणसी’ का टीजर आते ही दुनिया दीवानी हो गई। अब फिल्म के बजट को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी फिल्म का प्रोडक्शन बजट है करीब 1300 करोड़ रुपये है। ये रकम प्रिंट और पब्लिसिटी के खर्च को छोड़कर है।
बजट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा (Varanasi budget Revealed)
इस बारे में ट्रेड के करीबी सूत्र ने कहा, “1300 करोड़ तो राजामौली सर के सपनों के लिए कम ही हैं। आने वाली ‘रामायण’ और ‘ए6’ जैसी फिल्में 1500 से 2000 करोड़ में बन रही हैं, लेकिन राजामौली उससे कहीं बड़ा विजुअल स्पेक्टेकल सिर्फ 1300 करोड़ में देने जा रहे हैं।” राजामौली की खासियत ही यही है। वो पहले कागज पर पूरा सीन डिजाइन करते हैं, प्री-विजुअलाइजेशन पूरा कर लेते हैं और फिर सेट पर सिर्फ शूटिंग होती है। न समय बर्बाद, न पैसा।
Varanasi Star Cast Fees: ‘वाराणसी’ के लिए प्रियंका चोपड़ा को मिली महेश बाबू-राजामौली से ज्यादा फीस!
पर्दे पर दिखेगी भव्य फिल्म
सूत्र ने आगे कहा, “राजामौली भारत में सबसे प्लान्ड डायरेक्टर हैं। हर शॉट पहले से तैयार रखते हैं। इसी वजह से प्रोड्यूसर्स का पैसा बच रहा है, लेकिन पर्दे पर फिल्म किसी 2000 करोड़ वाली से कम नहीं लगेगी, बल्कि उससे बड़ी लगेगी!” हैदराबाद में हुए ग्लोबट्रॉटर इवेंट पर भी टीम ने 20 करोड़ रुपये खर्च किए। सूत्र हंसते हुए कहा, “ये तो बस शुरुआत है। फिल्म से जुड़ी हर चीज सबसे बड़ी होगी।”
क्या राजामौली दिखा पाएंगे जादू?
2027 में रिलीज होने वाली ‘वाराणसी’ अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म नहीं, बल्कि सबसे स्मार्ट तरीके से बनी सबसे भव्य फिल्म बनने जा रही है। राजामौली फिर साबित करने वाले हैं कि पैसा नहीं, विजन मायने रखता है। फैंस का दिल अभी से धक-धक कर रहा है। सब यही सोच रहे हैं कि1300 करोड़ में राजामौली क्या जादू दिखाएंगे?








