Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Teaser: कार्तिक आर्यन के फैंस को आज खास तोहफा मिला। उनके जन्मदिन पर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का धांसू टीजर रिलीज हो गया। इसमें कार्तिक और अनन्या पांडे की जोड़ी दूसरी बार स्क्रीन पर धमाल मचा रही है। टीजर देखते ही फैंस की उत्सुकता बढ़ गई। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के दिन सिनेमाघरों में धमाका करेगी।
Tanya Mittal: तान्या मित्तल की चमकी किस्मत, एकता कपूर ने शो में दिया काम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Teaser में छाए कार्तिक-अनन्या
फिल्म में कार्तिक का नाम है रेय तो अनन्या का रूमी है। दोनों की मुलाकात एक बारिश भरी शाम में होती है। कार्तिक की चुलबुली स्माइल और अनन्या की मासूम नजरें…बस देखकर लगता है कि ये प्यार की कहानी कम, जिंदगी का जश्न ज्यादा है। बैकग्राउंड में बजता गाना ‘तू मेरी मैं तेरा…’ इतना क्यूट है कि ठंडी शाम में गर्माहट भर देता है। छोटे-छोटे क्लिप्स में हंसी-मजाक, डांस और वो पहली नजर का रोमांस सब कुछ परफेक्ट सा नजर आता है।
Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर शूटिंग के दौरान हुईं घायल, शूटिंग रुकी, जानें पूरा मामला
कार्तिक ने साझा किया टीजर
कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “बर्थडे पर प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। ये रहा मेरी तरफ से रिटर्न गिफ्ट। तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी का टीजर। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। इन्होंने पहले कार्तिक के साथ ‘सत्य प्रेम की कथा’ बनाई थी जो लोगों ने काफी ज्यादा पसंद की थी।
Thank you for all the birthday love… yeh raha Ray ka return gift ❤️ #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri TEASER OUT NOW!
In cinemas THIS CHRISTMAS!🥳@ananyapandayy @sameervidwans #KaranJohar @adarpoonawalla @apoorvamehta18 @shareenmantri @kishorarora19 @bhumika_tewari @bindasbhidu… pic.twitter.com/UuDE3tlL3n— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) November 22, 2025
टीम को फिल्म से काफी उम्मीदें
फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्वा मेहता, शरीन मंत्रि केडिया, किशोर अरोड़ा और भुमिका तिवारी हैं। टीम का कहना है कि ये एक फील-गुड रोमांटिक कॉमेडी है, जो क्रिसमस पर फैमिली के साथ देखने लायक बनेगी।
Bigg Boss 19 में आया बड़ा ट्विस्ट, Kunickaa Sadanand हुईं बाहर








