Tiger vs Pathaan: यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ ) की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के मुताबिक इस फिल्म को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। यह फिल्म बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों, सलमान खान और शाहरुख खान, को ‘करण अर्जुन’ के बाद पहली बार पूर्ण भूमिकाओं में एक साथ लाने वाली थी। लेकिन अब YRF के प्रमुख आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स को नई दिशा देने की योजना बना रहे हैं।
Housefull 5 Box Office Collection Day 4: चार दिन में 100 करोड़ का आंकड़ा पार, मंगलवार को मचाएगी गदर
क्यों रुकी Tiger vs Pathaan?
पिपिंगमून.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार आदित्य चोपड़ा को लगता है कि स्पाई यूनिवर्स की फिल्में एक जैसी और दोहराव वाली होती जा रही हैं। वह इस फ्रेंचाइजी में नई कहानियों और ताजगी भरे अंदाज की जरूरत महसूस कर रहे हैं। इसी वजह से Tiger vs Pathaan का काम पर ब्रेक लगाने का फैसला किया गया है। इस फिल्म में सलमान खान के ‘टाइगर’ और शाहरुख खान के ‘पठान’ के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलने वाली थी।
Sitaare Zameen Par: ‘सितारे जमीन पर’ ने जीता दर्शकों का दिल, खास स्क्रीनिंग में मिला जोरदार तालियां
वाईआरएफ की नई योजनाएं
वाईआरएफ अब अपने स्पाई यूनिवर्स को नया रूप देने पर ध्यान दे रहा है। इस साल अगस्त में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ रिलीज होगी। वहीं, दिसंबर में आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ दर्शकों के सामने आएगी। शाहरुख खान की ‘पठान 2’ भी इस साल के अंत में शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन भी कुछ समय के लिए टाल दिया गया है।
‘धूम 4’ को मिली प्राथमिकता
खबरों के मुताबिक वाईआरएफ अब ‘धूम 4’ को अपनी प्राथमिकता बना रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी करेंगे। ‘धूम 4’ की शूटिंग 2026 की गर्मियों में शुरू होगी। यह 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं, क्योंकि ‘धूम’ सीरीज अपनी स्टाइलिश कहानी और एक्शन के लिए जानी जाती है।








