Thug Life X Review: तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम और अभिनेता कमल हासन की जोड़ी ने 38 साल बाद एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचा है। उनकी नई फिल्म ‘ठग लाइफ’, एक गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 5 जून 2025 चानी आज से दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1987 में आई ‘नायकन’ के बाद दोनों का पहला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को मणिरत्नम और कमल हासन ने मिलकर लिखा है। इसे राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने प्रोड्यूस किया है।
Thug Life: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर संकट के बादल, कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में लगाई गुहार
फिल्म में हैं दिग्गज सितारे
Thug Life की घोषणा नवंबर 2022 में ‘कमल हासन 234’ के नाम से हुई थी। जनवरी 2024 में शुरू हुई शूटिंग चेन्नई, कांचीपुरम, पॉन्डिचेरी, नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में पूरी हुई। फिल्म में कमल हासन और सिलम्बरासन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, तृषा कृष्णन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, अशोक सेल्वन, जोजू जॉर्ज, नासर, महेश मांजरेकर और अली फजल जैसे सितारे सहायक किरदारों में नजर आए हैं।
Kamal Haasan: ‘इसने मुझे झकझोर कर रख दिया है’, बेंगलुरु भगदड़ में हुई मौतों पर कमल हासन ने जताया दुख
तकनीकी टीम भी मजबूत
Thug Life की तकनीकी टीम भी उतनी ही शानदार है। संगीत एआर रहमान ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी रवि के. चंद्रन और एडिटिंग ए श्रीकर प्रसाद ने की है। एक्शन दृश्यों को अंबारीव ने कोरियोग्राफ किया है, और प्रोडक्शन डिजाइन शर्मिष्ठा रॉय ने संभाला है।
लोगों को कैसी लगी ‘ठग लाइफ’?
रिलीज के साथ ही ‘Thug Life सोशल मीडिया, खासकर एक्स पर चर्चा का केंद्र बन गई है। दर्शकों ने फिल्म के शानदार एक्शन, दमदार अभिनय और मणिरत्नम की कहानी कहने की शैली की जमकर तारीफ की है। वहीं, कुछ लोगों को यह फिल्म खास नहीं लगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म की आलोचना की है। रिलीज से पहले ही फिल्म के स्टारकास्ट और तकनीकी टीम ने ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अब, शुरुआती शो के बाद दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने वाले समय में फिल्म की स्थिति और मजबूत कर सकती हैं।
#ThugLife first half review – Cult classic with banger interval portion 🔥
The movie kicks off in style, follows a familiar path for a few minutes, and then picks up!
–#KamalHaasan delivers with sheer class 👑
– #SilambarasanTR as gangster steals the show with explosive… pic.twitter.com/WOGSU9LSfk
— Sekar 𝕏 (@itzSekar) June 5, 2025
#ThugLifeReview 1st Half:
Technically brilliant – stunning visuals & pulsating BGM. Kamal sir is solid, but it’s STR who erupts on screen 🔥
His energy is unmatched!
Scene staging & story feel familiar – nothing new so far.INTERVAL BANGER – STR FIREWORK 🧨 pic.twitter.com/Qbz7L0owNv
— Harish N S (@Harish_NS149) June 5, 2025
🚨 THUG LIFE Interval Review:
A totally predictable plot and it happens exactly like what they showed in the trailer.
Kamal and Simbu have enough and more scenes to score in performance and they have done well.
Maniratnam has chosen to go with a rather flat narrative than… pic.twitter.com/a6JWFtvx66— Raghu Rajaram (@RaghuTweetzX) June 5, 2025
खास फॉर्मेट में हुई वैश्विक रिलीज
Thug Life को स्टैंडर्ड, IMAX और EPIQ फॉर्मेट में रिलीज किया गया है। यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका जैसे प्रमुख देशों में शुरुआती स्क्रीनिंग पहले ही शुरू हो चुकी हैं।








