Kamal Haasan: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पहली बार खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु (RCB) की ऐतिहासिक जीत का उत्साह उस समय गम में बदल गया, जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ ने 11 लोगों की जिंदगी छीन ली। इस हादसे में 33 लोग घायल भी हुए हैं।
Thug Life: ‘ठग लाइफ’ की रिलीज पर संकट के बादल, कमल हासन ने कर्नाटक हाई कोर्ट में लगाई गुहार
बेकाबू भीड़ की वजह से हुआ हादसा
बुधवार की शाम जब हजारों प्रशंसक RCB की जीत का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम के आसपास जमा हुए थे तब अचानक मुख्य द्वार पर भीड़ बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उत्साह में डूबी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते भगदड़ का रूप ले लिया। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कई लोग हादसे का शिकार हो चुके थे।
घायलों का चल रहा इलाज
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भीड़ प्रबंधन में कमी और अपर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था इस त्रासदी का कारण हो सकती है।
Kamal Haasan ने व्यक्त की गहरी संवेदना
इस दुखद घटना पर मशहूर अभिनेता Kamal Haasan ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “बेंगलुरु में हुई इस दिल दहलाने वाली घटना ने झकझोर दिया है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
Heart wrenching tragedy in Bangalore. Deeply distressed and my heart reaches out to the families of the victims in this moment of grief. May the injured recover soon.
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) June 4, 2025
रिलीज हुई ‘ठग लाइफ’
वर्क फ्रंट की बात करें तो कमल हासन की फिल्म ”ठग लाइफ’ आज यानी 5 जून को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। लंबे समय बाद दोनों ने एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम किया है। लोगों को इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।








