Thamma Flop: इस जगह बुरी तरह फ्लॉप हुई ‘थामा’, कलेक्शन जानकर चकरा जाएगा सिर

Thamma Flop: फिल्म ‘थामा’ अब थिएटर की चौखट से बाहर निकलने को बेताब है। फिल्म ने शुरुआती धमाका तो किया, लेकिन हिट का ताज इसके सिर पर नहीं सजा। वजह? बजट का बोझ। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बनाने और चमकाने में पूरे 145 करोड़ रुपये उड़ गए। दूसरी तरफ सैकनिल्क के आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में अब तक इस फिल्म ने सिर्फ 133.18 करोड़ ही कमाए हैं। मतलब खर्चा ज्यादा, कमाई कम। इस वजह से हिट तो दूर फिल्म पर औसत का ठप्पा भी मुश्किल से लगेगा।

Haq Box Office Collection Day 9: ‘हक’ पर मंडराया फ्लॉप का साया, 9वें दिन नई रिलीज ने तोड़ दी कमर

कहां फ्लॉप हुई ‘थामा’? (Thamma Flop in South)

हालांकि, असली झटका इसे साउथ में लगा है। तेलुगु वर्जन के साथ ‘थामा’ दक्षिण भारत में भी रिलीज की गई थी। 26 दिन गुजरने के बाद भी फिल्म की कुल कमाई 1 करोड़ के आंकड़े को नहीं छू सकी। पहले हफ्ते में मुश्किल से 88 लाख आए। दूसरे हफ्ते में महज 2 लाख। तीसरा हफ्ता शुरू होते-होते थिएटर मालिकों ने स्क्रीन खाली कर दी और यह फिल्म उस राज्य से गायब हो गई। साउथ के दर्शकों ने फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया। न वर्ड ऑफ माउथ चला, न स्टार पावर। ‘थामा’ साउथ में बुरी तरह औंधे मुंह गिरी। इस वजह से निर्माताओं का सिर घूमना लाजमी है। मेकर्स को साउथ से काफी ज्यादा उम्मीदें थी पर वहां उन्हें सबसे बड़ा झटका लगा।

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 2: ‘दे दे प्यार दे 2’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल? जानें कलेक्शन

अब ओवरसीज से थामा को आस

अब बस ओवरसीज कलेक्शन की आस बाकी है, लेकिन भारत में ‘थामा’ की कहानी लगभग खत्म हो चुकी है। थामा मैडॉक यूनिवर्स की पांचवी फिल्म है। इस फिल्म में आयुषमान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे हैं। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।

De De Pyaar De 2 Hit Or Flop: ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन हिट रही या फ्लॉप? आसान भाषा में समझिए

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?